- खरसाली (यमुनोत्री) : खरसाली गांव के समीप बहने वाली हिरण्य बाहु नदी में देर रात आई भयंकर बाढ़ ने खरसाली गांव और नदी किनारे बसे गांव ककीखेती को पूरी तरह तबाह कर दिया। नदी में आए उफान के मंजर साफ नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों की कई हेक्टर भूमि को नदी का तेज बहाव अपने साथ बहा ले गया। देर रात को नदी के उद्गम के आसपास बादल फटने से नदी में अचानक भारी बाढ़ आ गई थी, जिससे लोग काफी घबरा गए थे और घरों से बाहर निकल आए थे।हालांकि बाढ़ के कारण किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें---https://www.pahadsamachar.com/2018/07/blog-post_41.html





0 Comments