Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारी बारिश से ढही दीवार, मकान को खतरा

बड़कोट/देहरादून : पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई रास्ते बंद हो गए, नदी-नाले उफान पर हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन भी हो रहा है, जिससे लोगों को भारी खतरा बना हुआ है। उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के बिगराड़ी गांव में रविंद्र चमियाल का मकान भधंसाव की जद में आ गया।
मकान के आंगन की दीवार पूरी तरह धंस गई। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मकान को खतरा बना। हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई दूसरी जगहों पर भी भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो गई हैं। इधर, राजधानी देहरादून में लगातार देर रात से ही भारी बारिश का दौर जारी है। राजधानी की सड़कों पर जलजमाव से लोग खासे परेशान हैं। प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी भारी बारिश के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
उधर, पुरोला में सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज पुरोला के कक्षा-कक्ष दीवार गिर गई। जिससे विद्यालय के दूसरे कक्षों को भी खतरा हो गया है। अन्य जगहों भी बारिश के कारण हो रहे नुकसान की खबरें आ रही हैं।

Post a Comment

0 Comments