देहरादून : मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे में प्रदेश के विभिन्न जिलों मेंं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए हरिद्वार, टेहरी, पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलोंं में अलर्ट जारी किया गया है, उन जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों की छुट्टियां संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ने घोषित कर दी हैंं। साथ ही दूसरे जिलों को भी सतर्कता भरत नेगी निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है। साथ ही एसडीआरएफ, आपदा विभाग और पुलिस की टीमों को क्विक एक्शन के लिए अलर्ट पर रखा है। प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं । साथ ही लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।


0 Comments