Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ट्रीपल-सी के चक्कर में काट रहे चक्कर

प्रदीप रावत (रवांल्टा)

कैबिनेट बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया। संशोधन से इस पद के लिए अब योग्यता स्नातक हो गई है। इससे प्रदेश के युवाओं को लाभ भी मिलेगा। युवाओं ने सरकार का आभार भी जताया, लेकिन ट्रीपल-सी (कोर्स आॅन कंप्यूटर काॅनसेप्ट) के चक्कर को सरकार ने समाप्त नहीं किया। भर्ती के लिए स्नातक को योग्यता मानने के बाद अब युवाओं को ट्रीपल-सी की परीक्षा पास करने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। आलम यह है कि इस माह आॅनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं को नंबर अगले माह आ पाएगा। ऐसे में अगर इस माह कोई भर्ती आती है, तो बगैर ट्रीपल-सी सार्टिफिकेट के आवेदन नहीं कर पाएंगे। 
 
ऐसे खड़ी हो रही दिक्कतें 
समस्या इसलिए भी है कि प्रदेश में ट्रीपल-सी सार्टिफिकेट परीक्षा कराने के लिए मात्र सात केंद्र हैं। केंद्र भी बहुत दूर-दूर रखे गए हैं। गढ़वाल में देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के अलावा किसी दूसरे जिले में कोई केंद्र नहीं है। जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और उत्तरकाशी जिले इन केंद्रों से काफी दूर हैं। 
कुमाऊं में अल्मोड़ा, बाजपुर, काशीपुर और हल्द्वानी में केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में पंहुचने के लिए भी पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, जिलों के युवाओं को दूर-दूर से केवल ट्रीपल-सी सार्टिफिकेट परीक्षा देने के लिए आना पड़ेगा। कुमाऊं-गढ़वाल में दूरस्थ जिलों के कई गांव सीमांत हैं। इन गांवों के युवाओं को परीक्षा देने के लिए बड़ी दिक्कतों का सामपना करना पड़ रहा है। 
दरअसल, परीक्षा प्रत्येक माह होती है। हर माह हजारों युवा आॅनलाइन आवेदन कर रहे हैं। कुछ युवाओं का ट्रीपल-सी सार्टिफिकेट परीक्षा देने का नंबर एक माह बाद आ जाता है। जबकि कई ऐसे भी हैं, जिनका नंबर दो माह बाद आ पा रहा है।
ये भी है बड़ा सवाल
एक बड़ा सवाल यह है कि आवेदन करने वालों में कई ऐसे युवा भी हैं, जिन्होंने कंप्यूटर में अच्छे लेवल के सार्टिफिकेट और डिग्री कोर्स किए हुए हैं। शायद ही कोई ऐसा युवा होगा, जिसने कंप्यूटर कोर्स का सार्टिफिकेट सार्टिफिकेट ना लिया हो। कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग तक की होती है। ऐसे में परीक्षा के लिए ट्रीपल-सी सार्टिफिकेट को अनिवार्य किया जाना कहां तक उचित होगा। दूसरा यह कि अगर किसी के पास कंप्यूटर का प्रमाण पत्र नहीं है, तो वह खुद ही परीक्षा से बाहर हो जाएगा। सरकार को कंप्यूटर की अनिवार्यता तो करनी चाहिए, लेकिन केवल ट्रीपल-सी सार्टिफिकेट को अनिवार्य करना। इसे युवाओं पर जबरन थोपने जैसे है। 
फीस के साथ जीएसटी भी 
और तो और युवाओं को भर्ती परीक्षा के आवेदन के लिए फीस तो देनी ही पड़ेगी। फीस के साथ टैक्स भी देना होगा। इतना ही नहीं। ट्रीपल-सी की परीक्षा के लिए आवेदन फीस पांच सौ रुपये के साथ जीएसटी अगल से देनी होगी। इस तरह बेरोजगार युवाओं को एक फार्म के लिए करीब दो हजार रुपये खर्च करने होंगे। 

Post a Comment

0 Comments