Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत है देहरादून का खाराखेत नमक सत्याग्रह : पहाड़ समाचार

pahadsamachar.com 
झूठ हमें अपनी आगोश में ले चुका है। आभासी दुनिया में हम इतने खो गए हैं कि असल जिंदगी और असल बातों को भी भुला बैठे हैं। इसे खबर नहीं कह सकता। हां इसे इतिहास का एक भूला-बिसरा पन्ना जरूर कहा जा सकता हूं। जि‍योलॉजि‍स्‍ट वर्गिश बमोला ने उस भूले-बिसरे पन्ने को फिर से उजला करने का काम किया। वर्गिश के लिए कोई एक शब्द थोड़ा मुश्किल है। वो जितनी गहराई से इतिहास पढ़ते हैं। उतनी ही गहराई से साहित्य, विज्ञान, गणित, संस्कृति, भाषा और समाज का भी अध्ययन करते हैं। वैसे मैं आपको बता ही चुका हूं। उन्होंने देहराूदन के नमक आंदोलन से जुड़ी एक पोस्ट फेसबुक पर साझा की है। उसी पोस्ट को मैं आपके लिए पेश कर रहा हूं। पोस्ट बेहद खास है। मैंने भी इसके बारे में सुना तो था, लेकिन कभी गंभीरता से नहीं लिया। 

वर्गिश बमोला...
हमारा दौर इतिहास और मिथकों में घाल-मेल का दौर है। या यूं कहें कि गाज्यादातर बार झूठ के सहारे इतिहास गढ़ने तक कि कोशिश हो जाती है। ताजमहल को तेजोमहल और अन्य तरह के तथ्य इसी कोशिश का हिस्सा हैं।लेकिन इस पूरी कवायद में हम वो भी छोड़ देते हैं या भूल जाते हैं, जो सच में गर्व करने लायक है। शायद सोशल मीडिया के दौर में जो झूट है। वही इतिहास है। क्योंकि इसने हमारी उस चीज को मार दिया है ,जिसकी वजह से हम बतौर मानव सभ्यता इतना लंबा सफर तय कर पाए यानी उत्सुकता। 
खैर ये बात उस दौर की है जब अंग्रेज हुकूमत ने नमक पर बेतरतीब कर लगा दिए थे। स्वतंत्रता आंदोलन अपने चरम पर था उनका मानना था कि नमक महंगा होगा तो अपनी रोजमर्रा की जरूरत के लिए परेशान भारतीय लोगों का ध्यान स्वतंत्रता आंदोलन से हटेगा। इसी के विरोध में महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह की घोषणा की। डांडी मार्च करके खुद नमक बनाने की घोषणा एक कदम था, जिसकी वजह से अंग्रेजों पर निर्भरता कम होती। उस मार्च में उत्तराखंड के कुछ युवक भी शामिल थे। उन्होंने गांधी जी को बताया, देहरादून के पास एक नून नदी है, जिसमें नमकीन पानी निकलता है। गांधी जी ने कहा क्योंकि जरूरत पूरे देश में इस आंदोलन को फैलाने की है। इसलिए आप उस नदी से नमक बनाइये और उसको बेचिए। वो लोग वापस आये उन्होंने नदी से नमक बनाया और उसे एश्ले हॉल के पास सांकेतिक रूप से बेचा। क्योंकि वो नमक कानून को तोड़ रहे थे। इसलिए अंग्रेज सरकार ने उनको गिरफ्तार कर लिया 24 अप्रैल 1930 को पहली गिरफ्तारी हुई। देहरादून के पहले सांसद रहे महावीर त्यागी समेत 24 लोगों की गिरफ्तारियां हुई। 
जानकार बताते हैं कि शायद पूरे उत्तर भारत में ये उस दौर की एकमात्र घटना थी, जहां नदी से नमक बनाया गया। इतिहास में ये घटना खाराखेत नमक सत्याग्रह के नाम से प्रसिद्ध है और यह जगह देहरादून के पास सहसपुर से केवल 7 किमी की दूरी पर स्थित है। पूरे देश के गौरवमयी इतिहास के साथ जुड़ी हमारी इस धरोहर   को हमने लगभग भुला ही दिया है। इस जगह की स्थिति को देखकर लगता है की हम याद भी नहीं करना चाहते। अगर आप सच में और सच के इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो शायद आप भी इस बात को जानकर उतने ही गर्व की अनुभूति कर पाएंगे, जितनी मुझे हुई। वरना वाट्सएप के फर्जी मैसेज फॉरवर्ड करके ये पूछने का ऑप्शन तो आपके पास है ही कि गांधी ने क्या किया था।
और हां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि 9 अगस्त को नागासाकी दिवस पर कुछ लोगों ने अहिंसा का संदेश देने के लिए इस जगह पर जाकर पौधरोपण का अभियान बनाया है। संभव हो सके तो आप भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। शायद प्रतीकात्मक ही सही आपको अच्छा लगेगा। इस नदी के और इसकी भूवैज्ञानिक स्थिति पर भी आगे शोध किया जाएगा, तो आप बतौर स्वयंसेवक भी इस शोध से जुड़ सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments