Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सरकार लटकते लोगों को देखिए, पूछ रहे हैं राहत कहां पंहुची


फोटो संजय चौहान फेसबुक वाल 
प्रदीप रावत (रवांल्टा)
सरकार आपने जो राहत भेजी थी। वो कहा हैं? टूटे पुलों को बनाने के लिए जो इंजीनियर भेजे थे, वो कहां पंहुचे होंगे? उनका कुछ पता चल पाया हो तो बता दीजिएगा। हम बर्बाद और ताबह लोग उनका इंतजार कर रहे हैं। इंतजार कर रहे हैं वो स्कूल जाने वाले बच्चे, जिनको हर दिन मौत से युद्ध लड़ना पड़ रहा है। चमोली जिले के एक ओर बांजबगड़ को जाने वाले रास्ते को तबाही के बादल से उपजी बाढ़ अपने साथ बहा ले गई और पीछे छोड़ गई, गहरी खाई। उस खाई को पहाड़ के बच्चे स्कूल जाने के लिए अपने हौसलों से पाट रहे हैं। दूसरी ओर लाटू देवता के ग्रामीण वाण गांव के पहाड़ी इंजीनियर भी पहले सरकार का इंजातार करते रहे। नहीं आए तो उन्होंने भी बांजबंगड़ की तरह लकड़ी का पुल बनाने का काम शुरू कर दिया। जल्द यहां भी हौसलों से तैयार पुल नजर आएगा। सरकार को ऐसा आइना दिखाया जाएगा, जिसे सरकार देखना नहीं चाहती। हर बार आइने के करीब पंहुचकर मुंह मोड़ लेती है। खैर कब तक ऐसे मुंह फेरे रहोगे। वक्त आएगा तो हम भी मुंह फेर लेंगे...। 
सरकार दावा कर रही है कि इतने पुलों की मरम्मत हो चुकी है। रास्ते खोले जा रहे हैं, लेकिन कहां? पिथौरागढ़ से लेकर चमोली और उत्तरकाशी तक हाल अब भी बुरे हैं। बांजबगड़ की बात सरकार तक पंहुचाने के लिए लोगों ने अखबारों और चैनलों को बताया। लोगों को उम्मीद थी कि सरकार तो सुनती नहीं। कम से कम मीडिया तो सुनेगा, लेकिन उनको कहां पता कि मीडिया ऐसे नहीं सुनती। उनकी आवाज बने पत्रकार पंकज मैंदोली। ग्रामीणों की आवाज को डिजीटील मीडिया के दी ललन टाॅप तक पंहुचाई। बांजबगड़ के अलावा सोल घाटी के कई गांवों में भी हालात अभी खराब हैं। सरकार ने जो तिरपाल दिए हैं, वो ओलों की मार नहीं झेल पाएंगे। पांच किलो राशन सरकार ने लोगों को ऐसे दिया, जैसे खुद पांच साल के लिए सत्ता से चिपक बैठते हैं। 
फोटो पंकज मैंदोली वाल 
दूसरी ओर पत्रकार साथी संजय चैहान ने भारी बारिश के कारण अलग थलग पड़े देवाल के वाण गांव के ग्रामीणों का दर्द बयां किया। वाण गांव को जोड़ने वाला पुल कुलिंग गांव के पास था, जो नदी के तेज बहाव में दम तोड़कर दिवंगत गया। सरकार का कोई कारिंदा अब तक वहां नहीं पंहुचा। ग्रामीणों ने इंतजार किया, लेकिन ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते थे। उनके रोज के काम इसी पुल को पार करके अपने मुकाम तक पहुंचते थे। सरकार नहीं जागी तो गांव के पहाड़ी इंजीनियरों ने खुद ही पुल बनाने का काम शुरू कर दिया। जान जोखिम में डालकर पुल बनाने में जुटे लोगों को पता है कि अगर खुद से कुछ नहीं किया, तो कोई उनकी सुध लेने नहीं आने वाला। 
पत्रकार संजय चैहान ने फेसबुक पर पोस्ट की है। उसमें कहा गया है कि लोहजंग-वाण तक की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। भारी बारिश से दो सड़क, पुल और 5 पैदल पुल बह गये हैं। वाण के लोगों को लोहजंग तक 22 किमी पैदल जान जोखिम में डालकर जाना पड़ रहा है। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से गांव में खाद्यान्न, रसोई गैस, और सब्जियों की आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित हो गई है। आने वाले दो महीने तक शायद ही सड़क सुचारु हो पाए। इस बीच अगर कोई बीमार होता है। किसी गर्भवती महिला और बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाना हुआ तो हर वक्त जान का खतरा बना रहेगा। गांव वालों के सामने आगे कुुआं, पीछे खाई की स्थिति पैदा हो गई थी। ग्रामीणों ने तय किया कि कुएं और खाई को पाटकर ही आगे बढ़ा जा सकता है और जुट गए पुल बनाने में। पता नहीं सरकार यहां पंहुचेगी भी या नहीं, ना हमें पता है और ना आपद प्रभावित लोगों को। चाहे वो उत्तरकाशी के हों, पिथौरागढ़ या फिर चमोली के। 

Post a Comment

0 Comments