कविता-कहानी
बराली एक्सप्रेस-5
...जगमोहन चोपता
बाबा से रूस की कहांनियों को सुनना छोटू को खूब भाने लगा था। इन कहानियों में भूख, प्रताड़ना, क्रान्ति, जार, रूस, लाल सेना जैसे शब्द छोटू को एक अलग ही तरह की दुनियां के स्वप्नलोक में ले जाते। कैसा होगा रूस, क्या वहां के लोग भी हमारे जैसे धान उगाते होंगे, भैंस नहलाते होंगे, बांदर भटयाते होंगे इन्ही सवालों की उधेड़बुन में रहता था छोटू।
वापसी में बराली से चोपता की चढ़ाई में तुन के पेड़ से पहले वाली डांग पहुंचते ही बाबा नीचे बैठने का इशारा करते। वही डांग के नीचे से बरसात में खूब पानी आता जिससे लोग अपनी प्यास बुझाते। डांग के अगल-बगल खूब सारी ब्राहमी जमीन में फैली रहती। बाबा एक दो पत्ते तोड़कर धुल कर चबाते हुए कहते इससे दिमाग बढ़ता है। रोज दो पत्ती खा लो तो बुद्धिमान हो सकते हैं। छोटू इसी लालच में तीन पत्ती तोड़कर धुलकर चबाता है। ओह! कितना कड़वा है। जैसे ही थूकने को होता कि बाबा की बात याद आती। फिर दिमाग बढ़ाने के लिये थोड़ा कड़वा तो चल सकता है, और जल्दी-जल्दी चबाकर घटाक से एक घूट पानी पी लेता।

वहीं नम जमीन में मखमली घास में लेटना छोटू को खूब भाता था। घास और मिट्टी की सौंधी खुशबू के साथ छोटू के पसीने की खुशबू मिलकर अजब ही घालमेल वाली खुशबू बनाती। अब यहां से थोड़ी चढ़ाई के बाद बेड़ी गदेरा आता। यहां गांव में मरने वाले छोटे बच्चों को दफनाया जाता था। गदेरा आते ही छोटू बाबा के बहुत करीब हो लेता। बच्चों की आत्मा के खूब सारे किस्से जो सुन रखे थे गांव में। पीपल के पेड़ में बांदर या पौथली होने की वजह से आने वाली आवाज से ही छोटू का दिल दहल जाता। ऐसे में घर में याद किया गया हनुमान चालिसा किसी हथियार की तरह काम आता। छोटू बिना रूके मन ही मन जय हनुमान ज्ञान गुन सागर से शुरू होकर अंतिम पंक्ति तक मन ही मन बुदबुदाता।
उसने एक बार गांव के लोगों को हाथ में छोटी बच्ची को दफनाने के लिये ले जाते हुए देखा था। उस दिन के बाद इस गदेरे का डर और ज्यादा बढ़ गया था। कई बार तो बराली से आते-आते अंधेरा होने लगता। ऐसे में बेड़ी गदेरा आते ही छोटू मन ही मन बुदबुदाता हे भैरूंग दव्यबता आज अगर बची त बाखर चढ़ोल। भैरूंग देवता को इस तरह का प्रलोभन वह हर साल दसियों बार दे चुका था।
इस दौरान यदि बाबा रूस की किसी कहानी में लेनिन या जार का नाम लेते तो छोटू मन ही मन चिड़ता कि यहां डर के मारे जान जा रही है और बाबा को लेनिन फेलिन की लगी है। लेकिन कैसे बताये, कहीं वो डांट दे तो।
खैर इन प्रलोभनों और हनुमान चालिसा से अब तक छोटू का सकुशल बराली की छानियों से वापस आना-जाना हो रहा था। कभी-कभी छोटू भैरूंग देवता को प्रलोभन देते हुए सोचता कि बाप रे कितने बकरे देने होंगे। फिर वह सोचता बड़े होकर देखी जायेगी।
जारी.....

0 Comments