Header Ads Widget

Responsive Advertisement

तो क्या इस बार गुलमोहर गर्ल को मिलेगा यूथ आईकाॅन अवार्ड...?

pahadsamachar.com
गुलमोहर गर्ल। हल्द्वानी की तनुजा जोशी पर्यावरण के संरक्षण के लिए काम कर रही हैं। संघर्ष से निकली तनुजा की कहानी कोई आम कहानी नहीं है। तनुजा ने ऐसे दुख झेले हैं। ऐसी मुश्किलों में तपकर निकली हैं, जिन मुश्किलों का सामना करना हर किसी के बूते नहीं होता। कहानी बहुत लंबी है। उस पर फिर कभी विस्तार से बात करेंगे, लेकिन फिलहाल जो बात अभी करने लायक है। वह यह है कि इस बार तनुजा जोशी को प्रतिष्ठित नेशनल यूथ आईकाॅन अवार्ड मिल सकता है...!
यह कयास मैं इसलिए लगा रहा हूं क्योंकि मैंने हाल ही में तनुजा जोशी पर अपने ब्लॉग pahadsamachar.com में एक आर्टिकल लिखा था, जिसके बाद यूथ आईकाॅन के संस्थापक निदेशक शशि भूषण मैठाणी पारस जी का मेरे पास  फोन आया था। उन्होंने ये तो नहीं बातया कि वे उनके बारे में क्यों पूछ रहे हैं। पारस जी से मैं अब तक एक बार ही मिला हूं। मेरी पहली और एक मात्र मुलाकात उनसे 2008 में श्रीनगर के कमलेश्वर महादेव मंदिर में हुई थी। तब वे आज तक के गढ़वाल प्रभारी थे। उसके बाद फिर से मुलाकात नहीं हो पाई। लेकिन तब से लेकर आज तक हम लागातार एक-दूसरे से फोन और सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। इन दोनों ही माध्यमों से जितनी भी बात हुई। उससे उनके बारे में इतना अंदाजा तो लगा ही लेता हूं कि शशि भूषण मैठाणी किसी के बारे में यूंही नहीं पूछते। उनकी दिलचस्पी अक्सर अच्छे काम करने वाले लोगों में ज्यादा रहती है। उनका मानना है कि अच्छा काम करने वाले लोगों को प्रमोट किया जाना चाहिए। 
अगर तनुजा को अवार्ड मिलता है, तो मुझे भी खुशी होगी। क्योंकि हल्द्वानी में दैनिक जागरण के साथ काम करते हुए जागरण के सात सरोकारों मेंसे एक पर्यावरण संरक्षण के तहत मैंने तनुजा जोशी पर एक स्टोरी लिखी थी, जो जागरण के लगभग सभी संस्करणों में प्रकाशित की गई। उनको गुलमोहर नाम देने में मेरा भी छोटा सा योगदान रहा है। तनुजा गुलमोहर का पौधा तो रोप ही रही हैं। साथ ही प्रदेश में पलायन को लेकर भी काम कर रही हैं। पलायन एक चिंतन टीम के साथ भी जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा गरीब बच्चों की शिक्षा पर भी काम कर रही हैं। यूथ आईकाॅन अगर तनुजा को अवार्ड देने के बारे में सोच रहा है तो यह एक अच्छा विचार है। तनुजा वास्तव में अच्छा काम कर रही हैं। 

Post a Comment

0 Comments