Pradeep Rawat (रवांल्टा)
बाबा रामदेव का अब जाने क्या होगा। अब ओ कम से कम एक जगह तो ऐसी होगी, जहां योगासन नहीं कर पाएंगे। बाबा कहते हैं कि योग के बिना तो कुछ भोग भी नहीं लगाते। मुश्किल भी है कि बेचारे अभी-अभी अमरिका से अपने घुटने का आपरेशन करा कर वापस आने के बाद योगासन का रिकार्ड भी बना चुके हैं। यहां तक तो ठीक है, लेकिन आगे जो होगा, उससे बाबा फिर कभी योग नहीं कर पाएंगे। बाकी दुनिया में भले ही बाबा हर तरह के आसन लगा लें, पर उस जगह पर तो बिल्कुल भी आसन नहीं लगा पाएंगे। बिल्कुल जिस मुद्रा में उनको रहने के लिए कहा जाएगा। ताउम्र उसी मुद्रा में खेड़ा रहना होगा बाबा को...।
वैसे तो आपको पता होगा कि बाबा रामदेव के साथ क्या हुआ है। फिर भी मैंने सोचा कि मैं ही बता देता हूं। बाबा को अब चिनवा दिया जाएगा, वो भी मोम के भीतर। वही हां, हां उस मुद्रा में... बाबा की एक आंख बंद किए हुए, नियमित एक ही आसन में नजर आएंगे। ये बाबा को भी नहीं पता कि वहां कौन से आसन में उनको जीवनभर खड़ा रहना पड़ेगा। बाबा भी सोच रहे होंगे कि ये लोग भी उनके साथ पता नहीं क्या करने वाले हैं। पता नहीं किसी आसन में उनको मोम के भीतर चिनवा दिया जाएगा।
बाबा के भक्त और योग के चले तो चिंता में डूब गए होंगे। अरे मैं भी तो बेचारे बाबा के भक्तों और चेलों को ऐसे ही डरा रहा हूं। अब तक तो कुछ को गुस्सा भी आ चुका होगा कि आखिर कहना क्या चाहता है। कुछ साफ-साफ क्यों नहीं कहते। पहेलियां क्यों बुझा रहा है। ऐसा क्या होने वाला है बाबा के साथ। बताते क्यों नहीं। चलो बता देता हूं। बता दूं...पक्का ना...। चलो बता ही देता हूं। घबराने जैसी कोई बात नहीं है। बाबा अब बुत बन जाएंगे। बाबा की ख्वाहिश भी पूरी हो जाएगी। उनकी मूर्ति लगेगी, वो भी विदेश में। ब्रांड बाबा जो ठहरे। विदेशी भी बाबा को रोज देखेंगे। उनकी हसरत भी पूरी हो जाएगी, जो बाबा के साथ सेल्फी नहीं ले पाते। बाबा के बगल में खड़े होकर योगासन नहीं कर पाते। दरअसल, बाबा रामदेव अब मैडम तुस्ताद म्यूजियम लंदन में नजर आएंगे। यहां बाबा का मोम का पुतला यानि बुत बनाया जाएगा। बाबा ने भी म्यूजियम वालों को बकौल बाबा काफी मिन्नतें करने के बाद अनुमति दे दी है। जय हो बाबा बुत की। माफी कीजिएगा। योग गुरू बाबा रामदेव की...।

0 Comments