Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शुक्रिया आप पाठकों का...

प्रदीप रावत (रवांल्टा)
शुक्रिया...आप सभी का कि आप मुझे थोड़े में से थोड़ा समय देते हैं। मेरे टूटे-फूटे प्रयासों को जोड़कर उनको पूरा बनाते हैं। मुझे हौसला देते हैं। आपके थोड़े-थोड़े ने मुझे पांच हजार पाठक दे दिए। शुक्रिया हालांकि बहुत छोटा शब्द है, पर अच्छा लगता है, ऐसा कहते हुए। बस यूं ही साथ बने रहिए। जुड़े रहिए मजबूत जोड़ की तरह और बढ़ाते रहिए हौसला। ताकि मैं कुछ और बेहतर कर सकूं। आपको कुछ खास लिखकर दे सकूं। मुझे आपके पढ़ने से नया और बेहतर लिखने की प्रेरण मिलती है। जिम्मेदारी का एहसास भी होता है। कहीं अगर आपको लगे कि मैं राह से भटक रहा हूं, तो कह दीजिएगा बेझिझक, जिससे मैं खुद को भटकी हुई राह से वापस सही राह पर ला सकूं। खुद को तरास सकूं। कुछ खास और अलग लिख सकूं। 
photo google
ब्लाॅग तो काफी समय से लिख रहा हूं। लेकिन, पिछले दो माह माह में तेजी से लिखना शुरू किया। देखते ही देखते व्यूवर की संख्या पांच हजार के पार जा पहुंची। मेरे लिए इसलिए यह अधिक खुश करने वाला है। क्योंकि जिस तरह आजकल डिजीटल मीडिया का दौर है। हर दिन कोई नई न्यूज वेबसाइट का लिंक सुबह, शाम और दिनभर मोबाइल में वाट्एप और फेसबुक के जरिए आ ही जाता है। उस भीड़ में से आप मेरा भी चयन कर लेते हैं। 
इतने सारे लिंक और न्यूज वेबसाइटों के लिंकों की भीड़ में मेरे ब्लाक का लिंक भी आपको कभी कभार मिल ही जाता है। उन तमाम के बीच आप मुझे भी समय देते हैं। यह बहुत शुखद है। मुझे एक जो कमी खलती है। वह है ब्लाॅग में लिखे गए लेख पर प्रतिक्रिया नहीं मिलने की। आप सभी सुधी पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया भी देंगे, तो मुझे अपनी जिम्मेदारी का और अधिक गहराई से एहसास होगा। 
लिखने का अंदाज थोड़ा जुदा है। उम्मीद करता हूं कि आपको आगे भी मेरा लिखा पसंद आता रहेगा। बेबाकी की पूरी गारंटी देता हूं। मैं किसी का विरोधी नहीं हूं, लेकिन मुझे यह भी पता है कि लिखना क्या है। मेरी जिम्मेदारी क्या है। कैसे जनता की बात को उसके पास रोचक ढंग से पंहुचाना है। मेरे लिए पाठक ही सबसे महत्वपूर्ण है। एक बार फिर दिल से शुक्रिया। 



Post a Comment

0 Comments