देहरादून: आखिरकार सरकार ने पप्पू कार्की के परिवार की सुध ले ही ली। लगातार दबाव के चलते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पप्पू कार्की के परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपये देने के निर्देश दिए। शुक्रिया सरकार। शुक्रिया इसलिए के इस बार सरकार ने घोषणा नहीं की, बल्कि सीधे पांच लाख रुपये जारी करने के निर्देश दिए हैं।
पप्पू कार्की की मदद के लिए अब तक लोग ही आगे आ रहे थे। सरकार और सरकार का कोई भी नुमाइंदा अब तक उनके परिवार से मिलने नहीं गया था, जिसको लेकर सरकार की खूब आलोचना भी हो रही थी। लगातार खबरें छपने और लोगों की नाराजगी के चलते आज वित्त मंत्री प्रकाश पंत भी पप्पू कार्की के परिवार से मिलने पंहुचे। उम्मीद करेंगे कि यह घटना सरकार को जगाएगी और संस्कृति विभाग लोक कलाकारों के कल्याण के लिए अलग से कोई योजना बनाएगा।

0 Comments