खेल डेस्क
कल से शुरू हो रहे फीफा फुटबाल वल्र्ड कप खेल का ऐसा महाकुंभ, जिसको लेकर दुनियाभर में फुटबाल के फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। दुनिया के हर कोने में इसके लिए लोग दीवाने होते हैं। अगर आपको नहीं पता तो यह खबर आपके लिए है। पढ़ंे और जाने के अलगी बार होने वाले फीफा फुटबाल वल्डकप में कौन-कौन से खिलाड़ी आपको मैदान पर नजर नहीं आएंगे। अगर आप मेसी और रूनी जैसे खिलाड़ियों के फैन हैं, तो खबर आपके लिए है।
अर्जेंटीना के स्टार फॉरवर्ड लियोनेल मेसी का मानना है कि रूस में होने वाला विश्व कप उनकी पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए आखिरी मौका होगा। चार साल पहले जर्मनी के खिलाफ अर्जेटीना को हार का सामना करना पड़ा था। रूस में फीफा विश्व कप की शुरुआत से पहले मेसी, सर्गियो अगुएरो, गोंजालो हिगुएन, एंजेल डी. मारिया, निकोलस ओटामेंडी और जेवियर मास्चेरानो 30 साल के या उससे अधिक वर्ष के हो चुके होंगे। पांच बार बालोन डी. ओर का खिताब जीत चुके मेसी जून में 31 साल के हो जाएंगे। जिस तरह मेसी ने बयान दिया है। उससे तो यही लग रहा है कि अब ये खिलाड़ी चार साल बाद होने वाले वल्र्ड कप में खेलता हुआ नजर नहीं आएगा। हालांकि वे अपने क्लब बार्सीलोना के लिए खेलते रहेंगे। इसी तरह विश्व के महान फुटबाल खिलाड़ियों में गिने जाने वाले इंग्लैंड के कप्तान वान रूनी भी 2018 फुटबाल वल्र्ड कप के बाद फुटबाल से सन्यास ले लेंगे। अपने चहेते खिलाड़ियों को फुटबाल के महाकुंभ में आखिरी बार खेलते हुए जरूर देखिए।

0 Comments