Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तरकाशी बस स्टैंड पर चली गोलियां

उत्तरकाशी 
उत्तरकाशी जैसे शांत शहर में गोलियों की तड़तड़ाहट ने शहर का माहौल अशांत कर दिया। बस अड्डे पर ही मामूली विवाद में ही एक व्यक्ति ने फायर कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए और पुलिस को मामले की सूचना दी। बताया जा रहा है कि उसका किसी दूसरे व्यक्ति से सिगरेट लेने को लेकर झगड़ा हो गया था। और फिर दोनों लोग आपस में भीड़ पड़े। इस दौरान एक व्यक्ति ने की एक राउंड फायर। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। एक बात यह भी सामने आ रही है कि फायर पान के खोखे पर किया गया, पान की दुकान पर एक छोटा लड़का मौजूद था। जो बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार फायर करने वाला व्यक्ति नशे में धुत्त था। गोली चलाने से आस-पास में अफरा तफ़री मच गई। बताया जा रहा है कि फायर करने का आरोपी भैरों चौक के पास पैथोलाजी लैब चलाता था।

पुलिस पूरे शहर में कर रही गोली चलने वाले व्यक्ति की खोज बीन में कर रही है। आस-पास के सभी चोकियों और गश्ती दलों को गोली चलाने वाले की खोज में लगा दिया है।

Post a Comment

0 Comments