Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वाह लाल रंग के फूलों से होगा श्रृंगार

विशेष
प्रदीप रावत (रवांल्टा)
गुलमोहर गर्ल। तनुजा जोशी, तनु। वो नाम जिसे आज हर कोई गुलमोहर गर्ल के नाम से जानता है। तनु हल्द्वानी को दुल्हन की तरह सजाने के मिशन पर निकली हैं। मिशन तो काफी समय पहले शुरू हो गया था, लेकिन उसे असल नाम अब मिला। हल्द्वानी में गुलमोहर डे मनाने के साथ। ये अभी शुरूआतभर है। उत्तराखंड में गुलमोहर डे मनाने की। तनु ने अपनी संस्था बनाई। किसी को जोड़ा नहीं। कोई सरकारी फंड नहीं जुटाया। बस खुद ही जुटी रही। अपने सपने को मजबूती से बुनने में लगी रही। उनका सपना अब बुनकर तैयार है। हल्द्वानी को संवारने का उनका सपना गुलमोहर डे मनाने के साथ साकार होने की राह पर आगे बढ़ चला है। कभी अकेले ही गुलमोहर रोपती तनु अब अकेली नहीं है। उसके साथ कारवां है।
फाइल फोटो 
बस अब जरूरत है। हल्द्वानी की तरह ही दूसरे शहरों में भी गुलमोहर डे मनाने की। सरकार इसकी तर्ज पर पूरे प्रदेश में इस तरह का एक दिन तय कर सकती है। लोग तो जुड़ ही रहे हैं। आज हल्द्वानी, कल देहरादून, फिर हरिद्वार और फिर ये सिलसिला शहर-दर-शहर चलता जाएगा। और जो कारवां जुड़ा है वो भी लंबी कतारों में और लंबी कतार बनते चला जाएगा।
गुलमोहर। बेहद खूबसूरत फूल। इसको स्वर्ग का फूल कहा जाता है। यह वास्तव  में स्वर्ग का ही फूल है। बेहद खूबसूरत। प्रकृति ने गुलमोहर को इतना खूबसूरत बनाया है कि इसको दुनिया के सुदंरतम फूलों में से एक माना जाता है। सेंट किटीस और नेवीस का यह राष्ट्रीय फूल हर किसी के मन को मोह लेता है। इसकी टहनियों पर हरी फर्न के बीच करीने से गुच्छों में सजे फूल किसी खूबसूरत गुलदस्ते की तरह लगते हैं।
हल्द्वानी में  गुलमोहर डे 
हमारे देश में गुलमोहर आज से नहीं है। यह बात अलग है कि प्रकृति की इस सुंदर और अद्भुत नेमत पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। दो सौ साल से पुराना इतिहास है इसका। संस्कृत में इसे राज-आभूषण कहा गया है। आर्थात राजसी आभूषणों से सजा हुआ। गुलमोहर का धार्मिक महत्व भी है। मेरे ठाकुर यानि भगवान श्रीकृष्ण का गुमोहर के फूलों से श्रृंगार किया जाता है। भगवान की मूर्ति के मुकुट पर लगाया जाता है इसे। इसके चलते ही इसे कृष्ण चूड़ भी कहा जाता है। 
गुलमोहर ऐसे ही हर किसी के मन को नहीं भाता। ऐसा फूल है, जो हर जलवायु में होता है। समुद्र के किनारे से लेकर मैदान की तपमी गर्मी हो या रेतीले रेगिस्तान या फिर डंठी जगहें। हर कहीं पर गुलमोहर को होता देखा गया। है ना एकदम अलग और खास। 
हवा जब चलती है। तब भी गुलमोहर के पास खड़ा होने का अपना ही आनंद है। ऐसा लगता है। मानो कोई झुनझुना बजा रहा हो। बेहद नाजुक होता है अपना गुलमोहर। तेज हवाओं से इसके गिरने का डर रहता है। उसका कारण यह है कि इसकी जड़ें बहुत गहरी नहीं होती। गुलमोहर अपने आस-पास दूसरी वनस्पितियों को नहीं पनपने देता। इसकी जड़ें बहुत दूर तक नहीं जाती, इसलिए इसे घर के पास भी लगाया जा सकता है। सड़कों के किनारे और पार्काें में लगाने से यह सड़कों और पार्कों को अपनी तरह ही खूबसूरत बना देता है। बिल्कुल किसी लाल फूलों के गुलदस्ते की तरह। 

Post a Comment

0 Comments