Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हम सबके प्यारे यायावर स्व. कमल जोशी की पहली पुण्यतिथि

    ...गीता गैरोला 
                                                                                
                    कमल दा  कहते थे.... 
           मैं लोगोँ के दिलों में बस्ता हूं 
             और क्या होता है जीना... 
कमल जोशी स्मृति व्याख्यान स्व. छायाकार कमल जोशी के कार्यों को निरंतरता व जीवन देने का एक प्रयास है। कमल जोशी अपने शुरूआती दौर से ही पत्रकारिता व छायाकार के रूप में एक अलग पहचान बना चुके थे। उनके छायाचित्र और लेखनी समाज के पिछड़े वर्गां की समस्याओं व पीड़ा से जुड़े थे। बच्चों की तरफ उनका एक गहरा लगाव रहा और अपनी छायाकारी में उन्होंने बच्चों के चित्रों से उनकी भावनाओं की और परिस्थितियों की अभिव्यक्ति की। 
महिलाओं के बोझ से लेकर उनके विभिन्न सामाजिक पहलुओं पर उन्होंने अपनी इस कला से गहरी पकड़ बना रखी थी। वो जीवन भर यात्राओं से जुड़े रहे जिनमें घर गांव प्रकृति पहाड़ पारिस्थितिकी और उनसे सबका जुड़ाव उनके जीवन के विषय का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। इन यात्राओं के माध्यम से उन्होंने कई जनमुद्दों को खड़ा किया। 
चल पड़ी वो लोकतंत्र की तलाश में,
कहीं और कभी तो मिलेगा 
वो अपने सही रंग रूप में...
एक मायना लिए ...हर एक के लिए...!
गत वर्ष 3 जुलाई को उन्होंने परमगति प्राप्त की, लेकिन वो आज भी हम सबके बीच में ज्यादा जोश से उपस्थित हैं। उनकी कलायें आज ज्यादा चर्चित हैं। उनके जीवन के कार्यों को व योगदानों को लगातार याद करने का दिन कमल जोशी स्मृति व्याख्यान श्रृंखला तय की गयी है। पहला स्मृति व्याख्यान आगामी 3 जुलाई को नैन सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इसी समय उनके छायाचित्र, लेख, कविताओं को भी लोगों के बीच में लाने की कोशिशें भी इसका एक हिस्सा है। उनकी छायाचित्रावली को प्रदीप टम्टा, नरेंन्द्र सिंह नेगी और मंगलेश डबराल समर्पित करेंगे। 
व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पुष्पेश पंत प्रसिद्ध पत्रकार द्वारा की जायेगी और पहला स्मृति व्याख्यान डॉ. शेखर पाठक देंगे। इस कार्यक्रम में उनके सभी गहरे मित्र गोविंद पंत राजू, ज्ञानेंद्र पांडे, थ्रीस कपूर, प्रदीप पांडे, सुभाष तरण, मनमोहन चिल्वाल, राजीव लोचन शाह, अनूप शाह, संजय गोयल, प्रकाश उपाध्याय, पी.सी. तिवारी, रघु तिवारी, रेनू पॉल, विजेंद्र पॉल भी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन धाद द्वारा किया जा रहा है। हिमालय यूनिटि मिशन (हम) एक सहायक की भूमिका अदा करेगी। कमल जोशी का परिवार भी इस अवसर पर उपस्थित होगा।
जिन लोगों ने केवल उनके छायाचित्रों को देखा वे इस व्याख्यानमाला में आकन उनको उनके चाहने वालों की जुबानी अपनी बीच पा सकेंगे। एक मौका होगा यायावर स्व. कमल जोशी को जानने का। उनकी यायावरी और उनके जीवन को जानने को। 

Post a Comment

0 Comments