Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अब तो रमजान और ईद दोनों हो गए....

प्रदीप रावत (रवांल्टा)
मेरी बात 
क्या हमारे भाई, बेटे, मामा, चाचा यूंही मारे जाते रहेंगे। क्या रमजान के लिए हम अपनों की जान को यूं ही दांव पर लगाते रहेंगे। रमजान मनाने वालों ने तो ईद भी मना ली। हमें क्या मिला। हमारे अपनों की लाशें। क्या आपने भी कंधों पर उठाई हैं, कभी किसी की लाश। जवाब तो होगा नहीं आपके पास। आप महबूबा के मुफ्त के महबूब क्यों बने हो। हम ऐसे ही क्यों मरने दें अपनों को। कब तक राजनीति के लिए सीमा पर खून बहने दें। खून हमारा है। हमारे बेटों का है। 
रमजान का हाल तो देख ही लिया होगा। महबूबा ने तो अपनी रोटी सेंक ली। अब आपकी बारी है। हमने जिनको खोया है। उनको वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन बदला जरूर ले सकते हैं। समीर टाइगर जैसे दुर्दांत आतंकी को मारने वाले औरंग्रजेब को आतंकियों ने मार दिया। आप कुछ कर पाए। पिछले दसों सालों से ऐसे ही हमारे जवान मारे जाते रहे हैं। जो मारे गए हैं, उनका भी तो परिवार है। आपकी सुरक्षा कौन कर रहा है। वही सैनिक, जिसके आपने ने सीमा पर हाथ बांधे हुए हैं। मुक्त कर दो उनको। कह दो कि जो सामने आएगा। गोली से उड़ा दो। पिछले दो माह में हमारे उत्तराखंड के दो जवान अपनी शहादत दे चुके हैं। ऐसे ही पूरे देश में किसी मां ने, बहिन ने, भाई ने पिता ने, ना जाने किस-किस ने अपनों को खोया है। आपको तब तक फर्क क्यों नहीं पड़ता...?
अक्सर होता क्या है। सीमा पर सिपाही खड़ा है। उसके सामने आतंकी हैं। जब तक उसे उनको मारने का आदेश पहुंचता है। आतंकी उस पर हमला कर फरार हो जाते हैं। ऐसा आदेशों का क्या करना, जो हमारे जवानों की मौत के बाद आए। रमजान में क्यों कश्मीर में आतंकियों को खुली छूट दी। क्या हासिल हुआ आपको। महबूबा को तो राजनीतिक लाभ मिल गया। हमें क्या मिला। मैं देश की बात कर रहा हूं। रमजान के जिस माह को पवित्र माना जाता है। स्लाम की दुहाई देने वाले उस माह में स्लाम को भूल गए। सीमा पर आतंकियों के सेना के जवानों पर हमले करने के मामले कई गुना बढ़ गए। 
गृह मंत्री राजनाथ सिंह आपकी दहाड़ती आवाज ही सुनने को मिलती है। अब तक कोई एक्शन तो दिखा नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक किया, मैं भी आम लोगों की तरह खुश हुआ कि चलो अब तो आतंकियों की और पाकिस्तान की खैर नहीं। पर ये क्या आपतो उसके बाद सो गए। क्या अब भी आपकी नींद नहीं टूटी है। टूट गई हो तो टूट पड़ो आतंकियों पर। डेरा क्यों नहीं जमा देते कुछ दिन के लिए जम्मू-कश्मीर में। सेना को कहो, आदेश तो दो, फिर देखना। सीने पर गोली खाने वाले दुश्मनों का सीना कैसे छलनी करते हैं।

Post a Comment

0 Comments