Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कहीं आपका थैला भी तो नहीं फट रहा

                                                            फटा थैला 
‘‘फटे थेले में शक्कर ले जाओगे तो, मिठास रस्ते दर रस्ते कीड़े-मकोड़ों को ही मिलेगी। पता चलने पर अपनी बेवकूफी पर अफसोस करने व सबक लेने के वजाय किस्मत का हवाला देकर घटना की पुनरावृत्ति करने वालों में मैं नहीं हूं। जिन्दगी हर पल कुछ न कुछ खट्टा-मीठा एहसास कराती है। कुछ घटनाएं इस कदर दवे पांव होकर गुजर जाती हैं कि उसका इल्म शक्कर बिखर जाने के बाद ही होता है। मुंठ्टी बंद हाथ में मौजूद फटा थेला खाली हो जाने के बाद भी उतना ही वजनदार लगता है, जितना कि शुरू में होता है। लेकिन  मुंठ्टी खुलते ही हकीकत सामने होती है। दोष बंद मुंठ्टी को दें या खुली आंखों से सड़क को नापते चले जा रहे लड़खड़ाते कदमों को? 
वास्तव में नियति नहीं है पूर्व निर्धारित, मानव निर्णय ही उसे बनाता या बिगाड़ता रहता है। हम अपने हालात, स्थिति, मनोदशा के लिए खुद जिम्मेदार हैं, क्या ऐसा मानना ही ठीक होगा? मुद्दा और मुद्दई हम स्वयं हैं? जिस मिठास को पाने के लिए हम लम्बा जतन करते हैं, लाख कोशिश करते हैं, उसका स्वाद कोई और ले जाये और हमें तकलीफ भी न हो, ऐसा कैसे संभव है? तुम दर्द देते रहो और हम आह.... तक न करें? कितनी क्रूर और निर्मम है न तुम्हारी यह सोच? लेकिन तुम्हें इससे क्या?
पता नहीं जीवन में कितने साथ आये और कितने पीछे छूट गये। जब तक साथ रहा तब तक सब कुछ वाह...वाह... और जुदा हुए तो आह.... निकालने में कोई कसर नहीं, ऐसा क्यों? किसी ने कहा है-‘‘दोस्त चुनने में सुस्त रहो, बदलने में और भी सुस्त।’’ छलनी में छनने के बाद भी दानों के बीच कंकड़ रह ही जाते हैं। सतर्कता न बरती तो कंकड़ सारा मजा किरकिरा कर देता है। और बदस्वाद अनुभव साया बनकर जीवन भर डराता रहता है। वास्तव में दोस्तों का चुनाव और संबंधों का संचालन बहुत जटिल काम है। पूरी जिन्दगी विचरण करने के बाद अपनाइयत भरे संबंधों को हम बामुश्किल दहाई के आंकड़े तक ले जा पाते हैं। सैकड़ा छूना तो नामुमकिन होता है। संबंध भैतिकवादी ही होते हैं। जरूरत खत्म, संबंध खत्म। 
आज जिनको दूर कर रहा हूं, दिल पर पत्थर रख कर फैसला कर रहा हूं। तुम्हारी पोस्ट पर लाइक और कमेंट न आये तो स्वतः ही संबंध विच्छेद समझ जाना। .....मैं अपने सत्य के साथ जीता हूं, किसी के भरोसे नहीं। ....उम्मीद है कल और मिलेंगे... तुमसे बेहतर या फिर छूट जाने को सफर में तुम जैसे तमाम लोग.....
... रुपेश कुमार सिंह 
शुक्रिया

Post a Comment

0 Comments