पौड़ी (सतपुली): सतपुली-गुमखाल के बीच बस दुर्घना हुई है, जिसमें फिलहाल दो लोगों की मौत बताई जा रही है। बस सड़क से करीब 40 फीट नीचे खाई में लुड़कते हुए पहुंच गई। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। बस के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह भी माना जा रहा है कि इसमें मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है।
एनएच- 119 पर पर यह दुर्घटना हुई है। इन दिनों जीएमवीएन की अधिकांश बसें यात्रा चारधाम यात्रा पर गई हैं। ऐसे में अंदजाा लगाया जा रहा है कि बस में सवारी अधिक थी। इससे लोगों के घायल होने और मरने की आशंका भी बढ़ जाती है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस ने राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया है।

0 Comments