प्रदीप रावत (रवांल्टा)
आग उत्तराखंड और उत्तराखंडियों की दुश्मन बन चुकी है। आग हर तरफ तबाही मचा रही है। जंगल, गांव, इंसान, जानवर, पक्षी हर कोई इस आग से मौत के मुहाने पर जा पंहुचा है। आग के लिए वन विभाग के हिसाब से जिम्मेदार भले ही इंसान हो, लेकिन असली जिम्मेदार खुद वन विभाग और उसके कानून ही हैं। वनों के साथ पहले गांव के लोगों का भावनात्मक लगाव और जुड़ाव होता था। पलायन और वन कानूनों ने उस लगाव और रिश्ते को खत्म कर दिया। नतीजा सबके सामने है। इसका एक मात्र जिम्मेदार अगर कोई है तो, वो हैं हुकुमरान। वो सरकारें, जिन्होंने लोगों पर अनगिनत वन कानून थोप दिए। लोगों को वनों से अलग कर दिया। आग हर साल की तरह अगले साल फिर लौटेगी। इस साल से और भयानक और बड़े खतरे के साथ। अगर भयानक खतरे से बचना है तो, उसके लिए सहअस्तित्व के सवाल को मजबूती से खड़ा करना होगा।
सहअस्तित्व का सवाल इसलिए बड़ा है, क्योंकि जंगलों के साथ लोगों का पहले एक रिश्ता होता था। जंगलों को लोग खुद ही पालते थे। पौधे रोपने के लिए तब वन विभाग की कोई योजना नहीं थी। लोग खुद ही योजनाएं बनाते थे। मुझे अच्छी तरह याद है, जब हम छोटे थे। जंगल एक निश्चित समय के लिए बंद कर दिए जाते थे। गांव के हर जंगल को बारी-बारी से पशुओं के चरान के लिए खोला जाता था। वन कानूनों का शिकांजा कसता गया, लोग वनों से दूर होते गए। जैसे-जैसे लोग वनों से दूर होते गए। उनका वनों से भावनात्मक रिश्ता टूटता चला गया। गांव में जब भी आग लगती थी। पूरा गांव आग बुझाने के लिए दौड़ पड़ते थे। अब ऐसा नहीं होता। इसका कारण भी सहअस्तित्व का समाप्त होने में ही तलाशा जाना चाहिए।
जंगली जानवर पहले कभी गांवों के आसपास नहीं आते थे। वन कानूनों के थोपे जाने के बाद जंगली जानवर गांवों में घुसने लगे हैं। सरकारों ने गांवों में मूलभूत सुविधाओं के नाम पर कुछ भी मुहैया नहीं कराया। नतीजतन गांवों के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए शहरों का रुख करने लगे। गांव खाली हो गए। जो खेती बची भी है। उसे जंगली जानवर बर्बाद कर रहे हैं। यहां भी सहअस्तित्व का सवाल खड़ा होता है। यह ऐसा सवाल है, जिसे उत्तराखंड की हर समस्या से जोड़कर देखा जा सकता है। महसूस किया जा सकता है। पलायन एक चिंतन के संयाजक रतन सिंह असवाल कहते हैं कि वन कानूनों ने लोगों को वनों से दूर कर दिया। लोगों के अधिकारों को पूरी तरह सीमित कर दिया।
राज्यसभा टीवी के वरिष्ट पत्रकार दीपक डोभाल ने जलते जंगल नाम से एक डाॅक्यूमेंट्री बनाई है। उन्होंने अपनी डाॅक्यूमेंट्री में दिखाया कि कसी तरह से जंगल जलकर राख हो रहे हैं। उन्होंने जंगलों में लगने वाली आग से बचने के उपाय खोजने के प्रयास किए। बहुत लोगों और विशेषज्ञों से बात की। इन सबके बीच जो एक बात सबसे प्रवलता से सामने आई है। वह है सहअस्तित्व। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मुद्गिल ने भी इस सवाल को उठाया। उन्होंने हर साल आग लगने के बावजूद किसी तरह का पाइन मैनेजमेंट नहीं होने पर भी सवाल किए। पर्यावरणविद्द जगत सिंह जंगली ने मिश्रित वनों को डेवलेप करने पर जोर तो दिया ही। साथ ही सहअस्तित्व की बात को भी मजबूती से रखा। डाॅक्यूमेंट्री के आखिरी में रुद्रप्रयाग की हरियाली देवी मंदिर के दृष्य ने मुझे चैंका दिया। मुझे ही क्या हर किसी को चैंका देगा। पूरी डाॅक्यूमेंट्री का सार और आग से बचने के सारे उपाया इसी मंदिर और इससे जुड़े उस सहअस्तित्व में छुपे और समाहित हैं, जिसकी हम बार-बार बात कर रहे हैं। वरिष्ठ रंगकर्मी डाॅ.डीआर पुरोहित कहते हैं कि हरियाली देवी मंदिर प्रकृति की देवी हैं। हरियाली देवी के जंगलों में घास काटना, पेड़ों को काटना तो दूर की बात, जंगल में कोई दरांती देकर भी नहीं जा सकता। जंगलों में आग लगाने का ख्याल लोगों के सपने में भी नहीं आता।
डाॅक्यूमेंट्री में पलायन का दर्द भी दिखाया। बोडी ने संदेश भी दे दिया यह कहकर कि बोल देना उनसे क्यों बनाया आपने ऐसा उत्तराखंड। उत्तराखंड को चैपट कर दिया। सेमान्या बोडी जी।एक और बात शोद्धार्थी देवेंद्र देव की मुझे बहुत अच्छी और प्रभावी लगी। वह यह थी कि जिस देश की प्रकृति और संस्कृति समाप्त हो जाती है। उस देश का कोई अस्तित्व ही नहीं बचता और न उसकी अपनी पहचान होती है। उत्तराखंड के लिए यह बात सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि हम अपनी संस्कृति को भी खोते जा रहे हैं और प्रकृति को भी। समय सरकार, वन विभाग और उत्तराखंड की जनता को जंगलों की आग को लेकर गंभीरता से चिंतन करने का है। वरना यह आग हमें तबाह कर देगी। बर्बाद कर देगी।
दीपक डोभाल ने जिस दमदार और तथ्यपरक ढंग से अपनी डाॅक्यूमेंट्री की शुरूआत की। उतने ही बेहतरीन ढंग से मसाधान और उपायों के साथ उसका समापन भी किया। शुक्रिया दीपक जी। आपने राष्ट्रीय स्तर पर जलते जंगलों के मसले को उठाया। उम्मीद है। आप आगे भी इसी तरह से अपने उत्तराखंड के गंभीर सवालों को उठाते रहेंगे।
0 Comments