इस पोस्ट को हूबहू पेश कर रहा हूं. यह पोस्ट बीपीएड प्रशिक्षित उत्तराखंड संघ के फेसबुक पेज से ली गयी है. नीचे लिंक भी दिया है.
एल टी भर्ती में पेपर बिक गया,कैसे अधिकतर लोगों के शिक्षण अभिरुचि में 30 में 30 आ गए,जबकि इतना होशियार थे तो सब्जेक्ट में क्यों नही लाये फुल में से फुल, संदिग्ध टाइप लोगो का सिलेक्शन हुआ है,सरकार को इसमें बड़े स्तर की जांच करवाने की सख्त आवश्यकता है,ऐसे तो भविष्य बर्बाद हो जाएगा मेहनती बच्चो का,कुछ जो व्यायाम के विषय मे जो मेहनत नही कर रहे थे,उनको पेपर का कुछ भी नॉलेज नही वो educated/ पढ़ाई से हटकर काम कर रहे टाइप लोग क्यों सेलेक्ट हो गए।हम यह कह रहे है कि वर्षो से मेहनत करने वाले बीपीएड अभ्यर्थियों का कहीं से कहीं तक लिस्ट में कोई नाम नही,लेकिन कुछ बिना तैयारी के कैसे सेलेक्ट हो गए।
सरकार से मांग है कि चयनित अभ्यर्थियों के इसी भर्ती के पेपर में सही टिक किये गये शिक्षण अभिरुचि के पेपर से विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में टेस्ट लिया जाये। धाधलीबाज़ों के पूरे प्रदेश में अभ्यर्थियों को फोन आये थे,अभ्यर्थियों ने अपनी पढ़ाई पर भरोसा करते हुए,ठगों के झांसे में न आने की सोच रखी,लेकिन बिना कुछ तैयारी करने वाले लोग टॉप मेरिट में कैसे चयनित हो गए,पेपर के लीक होने की 101% संभावना से इनकार नही किया जा सकता,खासकर हिंदी,कला,व व्यायाम के वर्षो से तैयारी कर रहे लोगो मे से 2 से 4 लोग ही शिक्षण अभिरुचि में 30 में से 15 से 20 के बीच मे नम्बर लाकर, मेरिट में अंतिम 10 लोगो मे शामिल है,बांकी 30 में से 30,29,28.75,28 वाले है,जब ये मनोविज्ञान दर्शनशात्र में इतने इंटेलिजेंट थे तो अपने विषय मे इनके 70 में से 70 क्यों नही,अपने विषय के 70 नम्बर के पार्ट्स में इनके 40 से 50 के बीच नम्बर है,और चयनित कुछ लोगो को पर्सनली जानने वाले लोग हैरान है कि कभी भी तैयारी न करने वाले,उपकार के किताब को पढ़कर,कैसे मेरिट में पहुंच गए,जबकि फिजीकल एजुकेशन के hardest पेपर में नेट सेट पास अभ्यर्थी 100 में से 50 से 60 नम्बर के बीच रह गए,और चयनित कुछ लोगो का उनके अगल बगल रहने वाले अभ्यर्थी अभी तक यकीन नही कर पा रहे है कि पढ़ाई से हटकर अलग कार्यो में ब्यस्त अभ्यर्थी कैसे चयन हो गए,और ये नेट पास लोगो से मेहनत करने पढ़ाई करने वालो से 20 से 30 नम्बर आगे इसलिए पहुंच गए क्योंकि इनके शिक्षण अभिरुचि के पेपर के जुगाड़ से फुल में फुल ला गये, जबकि नेट सेट पढ़ाई वाले 30 में से 10 से 15 नम्बरो के बीच रह गए,
शिक्षण अभिरुचि के पेपर में पढ़ने वालों के क्या पेपर बनाने वालों के तक तोते उड़ गए,उन्होंने रिवाइज्ड आंसर की तक मे 3 प्रश्न डिलीट करने पड़े,लेकिन कुछ लोगो के पहले आंसर की के अनुसार भी 30 में से 30 थे,लोग दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर ही गये, चयनित कुछ फिजीकल एजुकेशन के अभ्यर्थियों को देख,मेहनत कर रहे अभ्यर्थी को लोग कमेंट्स कर रहे है की आप रात्त दिन वर्षो से तैयारी कर रहे कैसे सेलेक्ट नही हुए,जबकि ड्राइवर टाइप ने परीक्षा से पहले अपने दोनो गाड़ियां बेच दी,शराब व्यवसायी,आरा मशीन चला रहे,प्रोपर्टी डीलर लोग जो कि हरिद्वार,देहरादून, काशीपुर के सेंटरों से लोग चयनित हुए है,
पहाड़ के सेंटर से कोई नही निकले, 100 में से 90% लोग मैदानी जिलों के सेंटरो से ही क्यों चयनित हो गए,हम ये नही कह रहे है कि सभी विषयों में ऐसा हुआ हो,या सभी अभ्यर्थी गलत तरीकों से चयनित हुए है,लेकिन कुछ विषयों में कभी भी न पढ़ने वाले जान पहचान के अभ्यर्थी कैसे अंदर हो गए,हम जांच की सरकार व माननीय न्यायालय से मांग कर रहे है कि शिक्षण अभिरुचि में 30 में से 30,29,28,लाने वाले अधिकतर अभ्यर्थियों को ये पूछा जाए कि उनके सब्जेक्ट में 70 में से 45 क्यों आ गए,और उनके द्वारा टिक किये गए आंसर को डिटेल में पूछा जाय, जांच का विषय की गम्भीरता को देखते हुए,इससे पहले भी परीक्षा एजेंसी कईं भर्तियों के धांधली और भर्ती निरस्त करवा चुका है।अधिकतर अभ्यर्थी अब माननीय न्यायालय के शरण में जाकर उच्चस्तरीय जांच की मांग कर दूध का दूध पानी का पानी करवाना चाहते है,जिन अभ्यर्थियों का चयन उनकी मेहनत से हुआ है उनसे हम माफी चाहेंगे और उन्हें भी शिक्षा के इस भ्र्ष्टाचार को समाप्त करवाने में मदद कर उत्तराखंड के आगामी पीढ़ी को एक स्वस्थ ब्यवस्था देने में साथ दें।आप लोग कुछ आरोप जरूर लगाएंगे की आप लोगो ने पढ़ा नही तभी आप लोग इस हथकंडे को अपना भर्ती उलझा रहें है तो हम भी कहना चाहते है कि हमें भी शौक नही है कि हम समय पैसा बर्बाद कर अपनी बेजज्जती करवाएं।सी बी आई जांच हो तो सब साफ हो जाएगा।

0 Comments