प्रदीप रावत (रवांल्टा)
वैलडन तो कहना ही पड़ेगा। मुझे खुशी है कि आप जैसे जिलाधिकारी मेरे जिले में तैनात हैं। जिस तरह से उत्तरकाशी डीएम डाॅ.आशीष चैहान आग बुझाने के काम में जुट हैं। अगर ऐसा ही दूसरे जिलों के जिलाधिकारी भी काम करने लगें, तो आग पर जरूर नियंत्रण पाया जा सकता है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि यह सब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हो रहा है, तो आप गलत हैं। डीएम उत्तरकाशी लगातार आग बुझाने के अभियान की खुद अगवानी कर रहे हैं। आग ही नहीं, वे हर मोर्चें पर पहले खुद को खड़ा करते हैं। उसके बाद अपने अधिनस्तों को काम के लिए कहते हैं। होना भी यही चाहिए। काश प्रदेश के वनाधिकारी भी डीएम आशीष चैहान की तरह काम करते और अपने अधिनस्तों को अपने एसी दफ्तर से निर्देश देने के बजाय खुद मोर्चा संभालते। वैलडन...।
उत्तरकाशी डीएम आशीष चैहान कोई पहली बार इस तरह का काम नहीं कर रहे कि उनकी चर्चा की जाए। वो केवल इसलिए भी काम नहीं करते कि उनकी चर्चा हो। पहली बार किसी अधिकारी की तारीफ में कुछ लिख रहा हूं। आमतौर पर मैं ऐसा नहीं करता। आशीष चैहान जब से आए हैं। लगातार एक बाद एक ऐसे काम कर रहे हैं कि आज वो उत्तरकाशी ही नहीं पूरे प्रदेश और देश में चर्चा में बने हुए हैं।
मोरी ब्लाक के दूरदराज के गांव में आग की घटना हो या इन दिनों उत्तरकाशी जिले में आग लगने की घटनाएं हांे। हर बार उन्होंने खुद को साबित किया। छोटी सी सड़क दुर्घटना में भी वे मौके पर पहुंचते हैं। लोगों की मदद करते हैं। बीआरओ के टूटे पुल को बनाने के लिए रात-दिन खड़े रहे। उत्तरकाशी जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की मुहिम हो या फिर गंगोत्री धाम को पलास्टिक मुक्त करने की बात। उत्तरकाशी शहर में थूकने पर बैन गलाना हो या जिले को सांस्कृतिक और रोजगार के मोर्चें पर आगे खड़ा करना हो। ग्रामीणों के फार्मर पर्यटन का आइडिया भी उन्होंने ही डेवलेप किया।
एक वाकया अपना भी लिख मारता हूं। वह यह कि तीन-चार दिन पहले डीएम आशीष चैहान को शाम करीब साढ़े 6 बजे फोन किया। तब भी आग बुझाने में जुटे थे। रात को उनके फोन से घंटी आई। फोन रिसीव किया तो उस वक्त भी कहीं आग ही बुझा रहे थे। अगले दिन फिर सुबह साढ़े 10 बजे उनके फोन से गलति से फिर काॅल आई। इस बार भी वे मातली के पास ही कहीं पर आग बुझाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश देते सुनाई दिए। सुन कर सुकून मिलता है कि कोई तो है, जो इतनी मेहनत से काम कर रहा है। अपने होने का मजबूत और बुनियादी एहसास करा रहा है...।

0 Comments