किसी पार्टी का समर्थक होना ठीक बात है। यह किसी की भी व्यक्तिगत राय हो सकती है, लेकिन हम केवल पार्टी और किसी एक नेता के फैन बनकर तो नहीं रह सकते। मेरे जैसे हम उम्र युवा साथियों से मेरा सवाल है कि क्या हम भक्त और फैन बनने के चक्कर में अपने नागरिक अधिकार नहीं भूल रहे हैं...? क्या आपको ऐसा नहीं लगता कि हम नागरिक ही नहीं रहे...? केवल फैन बनकर रह गए...? ऐसा कब तक चलेगा..., क्या हम तब जागेंगे, जब सबकुछ हाथ से जा चुका होगा...? जैसे हमारे हाथ से हमारा वक्त और उम्र फिसल रही है। क्या यह नहीं सोचाना चाहिए कि बदलते वक्त के साथ हम खुद भी बदल रहे हैं, लेकिन यह नहीं सोच पा रहे हैं कि हमारा बदलना सही दिशा में जा रहा है या वो हमें किसी खाई की ओर ले जा रहा है। सोचिए साथियों, सोचाना शुरू कीजिए। वरना हम वही सोचेंगे, जो सोच वो लोग हम पर थोपेंगे, जिनके हम फैन बन रहे हैं।
मैं पहले 100 रुपये के पेट्रोल में तीन दिन तक काम चला लेता था। अपनी स्कूटी से ही छोटे-मोटे बाजार के काम निपट जाते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं। 100 रुपये का तेल में दो दिन भी गाड़ी नहीं चल पा रही। जबकि मेरी रोज की तय करने की दूरी पिछले दिनों की तरह अब भी समान है। हर दिन आटा-चावल महंगा हो रहा है। सब्जियां हमारे देश में त्योहारों पर निर्भर करती हैं। आजकल रमजान चल रहा है। हर सब्जी और फल वाला रमजान का हवाला देकर मनमाने रेट वसूल रहा है। सिस्टम बेदम और मुर्दा है। उससे उम्मीद नहीं की जा सकती है।
मुझे अपने जैसी उम्र के और कमजोर आर्थिकी वाले युवा साथियों से उम्मीद है कि हम किसी के समर्थक तो हो सकते हैं, लेकिन उनके समर्थन में हम किसी का कत्ल तो नहीं करेंगे...? फिर अपने अधिकारों का गला क्यों घोट रहे हैं। शोसल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही ट्रेंड चल पड़ा है। ऐसे कई युवा साथियों को मैं जानत हूं, जिनकी आर्थिकी ठीक नहीं है। महंगी सब्जी और महंगा पेट्रोल खरीदने के लिए भी दस बार सोचते हैं। कई ऐसे भी हैं, जो कुछ दिनों पहले तक 30-40 रुपये का पेट्रोल डलवाया करते थे, लेकिन अब उनकी गाड़ी उनसे पेट्रोल के लिए ज्यादा पैसे मांग रही है। गाड़ी भले ही खड़ी कर टेंपो में सफर कर रहे हों, लेकिन शोसल मीडिया पर पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ लिखने वाले लोगों को गालियां देने में बिल्कुल भी कंजूसी नहीं कर रहे।
नौकरी की बात को लेकर भी यही ट्रेंड चल रहा है। मैं भी छोटी नौकरी कर किसी तरह परिवार का मैनेजमेंट चलाता हूं।
उत्तराखंड समेत देशभर में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उनको इस बात का गुस्सा भी है, लेकिन जब बात फैन होने की आती है, तो वो बेरोजगार होने का सारा दर्द भुला बैठते हैं। ऐसा कब तक चलेगा...? क्या बिना नौकरी के भी फैन बने रहोगे...? हर कोई ठेकेदार नहीं बन सकता। नेता नहीं बन सकता। चाटूकार भी नहीं बन सकता। प्रोपर्टी डीलर भी नहीं बन सकता। व्यापारी भी नहीं बन सकता। फिर क्यों फैन बने फिर रहे हो...? ठीक है आप किसी पार्टी को अच्छा मानते हैं। वोट दीजिए उस पार्टी को जब चुनाव आते हैं, लेकिन अपने नागरिक अधिकार तो फैन बनने की कीमत के रूप में गिरवी मत रखिए। आवाज उठाइए। सवाल पूछिए। जवाब मांगिए। आपको पता चल जाएगा, जिनके आप फैन हैं। वो आपको क्या देतें हैं....?

... प्रदीप रावत (रवांल्टा)

0 Comments