Header Ads Widget

Responsive Advertisement

लौट जाने का मन करता है


लौट जाने का मन करता है


मेरे खेत और बागीचा

शायद मुझे बुला रहे हैं।

मेरे घर की चैखट

मेरे गांव के आंगन

आवाज दे रहे मुझे।

मेरे बंजर खेत

आंगन में बिन बैलों के

सूने पड़े खूंटे।

हल और जुआ के अवशेष

मुझे पुकार रहे हैं।

गांव के वह चैक

जहां सजती थी

संस्कृति की महफिलें।

गांव की भलाई की

लगती थी पंचायतें।

मैं तो लौट जाऊंगा

पर क्या कभी लौट पाएंगे खुशहाली के ओ दिन..? 

Post a Comment

0 Comments