Header Ads Widget

Responsive Advertisement

चार हजार फीट की ऊंचाई से कीड़ा जड़ी खोज कर लौटा टाॅपर

प्रदीप रावत (रवांल्टा)
 पिथौरागढ़ का सचिन सिंह घिंघा। जिले में टाॅप किया, पर उसे नहीं पता था कि वो पास हुआ या फेल। वह अब गांव लौट आया है। उसकी चाची ने जब मिठाई खिलाई, तब उसे एहसास हुआ कि यह मिठास उस मेहनत की है, जो उसने तंगहाली में की। सचिन अपने सुनहरे भविष्य की नींव को मजबूत करने के लिए चार हजार फीट की ऊंचाई पर गर गया था। अपनी आगे की पढ़ाई के लिए जान को जोखिम डालकर कीड़ा जड़ी खोजने। पर जब वो लौटा तो उसका स्वागत उसकी चाची ने मिठाई से किया। सचिन मुनस्यारी तहसील के सबसे दुर्गम गांव गोरीपार का रहने वाला है।
सचिन सिंह घिंघा उस युवा का नाम है, जिसने 12 वीं की परीक्षा में 94.80 फीसदी नंबर लाए। प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 11 वां स्थान हासिल किया, लेकिन उसे उस वक्त तक यह पता नहीं था, जब प्रदेश में टाॅप करने वाले दूसरे बच्चों की खुशियां बासी हो चली हैं। सचिन की खुशियों की शुरूआत आज उसके चार हजार फीट की ऊंचाई से लौट जाने के बाद शुरू हुई हैं। उसकी चमयक उसके चेहरे पर साफ नजर आ भी रही है। पर उसे अब भी चिंता है कि जो कीड़ा जड़ी वह खोजने गया था। उससे उसकी आगे की पढ़ाई का खर्च निकल पाएगा या नहीं। उसेे अपना भविष्य को बेहतर बनाने की चिंता थी। उसे इस बात की चिंता थी कि पास होने के बाद की पढ़ाई के लिए खर्च कहां से आएगा। उसे इस बात की चिंता थी कि आगे चलकर कैसे खुद को साबित करेगा। इन्हीं चिंताओं को दूर करने के लिए पिथौरागढ़ का सचिन चार हजार फीट की ऊंचाई पर कीड़ा जड़ी खोजने निकला गया था। पिथौरागढ़ के साथी मनोज ने बताया कि सचिन बहुत गरीब घर से है। मुझे लगा, ऐसे गुदड़ी के लालों से लोगों को रू-ब-रू कराना चाहिए। यही वास्तव में गुदड़ी के लाल हैं। इन्हीं के लिए शायद यह कहावत गढ़ी गई होगी। 


ये सबक भी है, हम सभी के लिए। ऐसा सबक, जिससे हर किसी को सीखने की जरूरत है। पढ़ाई के लिए पहाड़ छोड़ मैदान में बसने वालों के लिए सबक। महंगे स्कूलों के लिए सबक। बड़े-बड़े एनजीओ के लिए सबक, जो शिक्षा के नाम करोड़ों को बजट गटक जाते हैं। सरकार को भी सोचाना चाहिए, ऐसे मेधावी बच्चों के लिए, जो अपने भविष्य की चिंता में कीड़ी जड़ी खोजने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments