Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हर रोज 80 से अधिक मरीज, डा. संदीप बने मिसाल....प्रदीप रावत

स्वामी
विवेकानंद चिकित्सालय सरकारी सिस्टम को आइना दिखा रहा है। बहुत कम समय में अस्पताल ने बहुत कम समय में लोगों का भरोसा हासिल किया है। अस्पताल में हर रोज 80 से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। अस्पताल में तैनात डाॅक्टर संदीप रावत की रोगों को समझने की क्षमता तो उनको खास बनाती ही है। अपने अच्छे व्याहार से वह लोगों के चहेते डाॅक्टर भी बन गए हैं। रंवाई घाटी खासकर बड़कोट के लिए यह अच्छी बात है। बड़कोट में सरकारी अस्पताल तो है, लेकिन संसाधानों की कमी के कारण यहां लोगों का उपचार कम होता है। अस्पताल केवल रेफर सेंटर बन कर रह गया है। यही हाल नौगांव अस्पताल का भी है। ऐसे में स्वामी विवेकानंद अस्पताल लोगों के लिए उम्मीद साबित हो रहा है।
अस्पताल को खुले अभी डेढ़ से दो माह ही हुए हैं। इतने कम समय में किसी अस्पताल में प्रतिदिन 80 से अधिक मरीजों का पहुंचना बड़ी बात है। खास बात यह है कि लोगों को यहां से दवा मुफ्त मिलती है और जरुरी जांचें मामूली दामों पर हो रही हैं। इलाज भी बेहतर मिल रहा है। इन सब सुविधाओं के बीच डाॅ़ संदीप रावत उन डाॅक्टरों के लिए मिसाल बनें हैं, जो पहाड़ छोड़ देहरादून या दूसरे शहरों में नौकरी करना चाहते हैं। डाॅ. संदीप के पास देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली और अन्य जगहों पर नौकरे के बहुत सारे विकल्प और आॅफर भी थे, लेकिन उन्होंने मैदान के बजाय  पहाड़ को चुना। उनके सपने को पूरा करने के लिए स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट के मंत्री डाॅ. अनुज सिंघल और धर्मावाला देहरादून के प्रबंधक सतीश गुप्ता पूरा सहयोग कर रहे हैं। डाॅ. रविंद्र पंवार उपचार कर रहे हैं। अस्पताल में अगले कुछ समय में अल्ट्रासाउंड समेत अन्य उपकरण लागने की तैयारी भी चल रही है। बड़कोट में मिल्टीस्पेश्लिटी अस्पताल बनाने की दिशा में भी काम चल रहा है। सबकुछ सही रहा तो स्वामी विवेकानंद अस्पताल रंवाई घाटी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

Post a Comment

0 Comments