Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इगास की शुभकामनाएं.... चंद्रशेखर पैन्यूली

एक सिंह रैन्दू बण,एक सिंह गायका(एक वीर भड़)
 एक सिंह माधो सिंह ,एक सिंह रण कु सिंह,एक सिंह            गायका,एक सिंह माधो सिंह और सिंह काहे का।
वीर भड़ गढ़वाल नरेश के सेनापति मलेथा के जागीदार,माधोसिंह भण्डारी सहित तमाम वीर भड़ो के युद्ध से सकुशल वापस आने की याद में मनाए जाने वाले,दीपोत्सव के त्योहार गढ़वाली दीपावली/बग्वाली ,(इगास) की आपको परिजनों सहित,मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
इगास मनाने को लेकर हमारे गढ़वाल मे अलग अलग किवदंतियां है,एक किवदंती के अनुसार  त्रेतायुग में सुदूरवर्ती हिमालय के क्षेत्र गढ़वाल में भगवान श्रीराम के आने की खबर गढ़वाल वासियों को दीपावली के 11 दिन बाद मिली, जिसकी याद में वो आज भी दीपावली अथवा इगास मनाते है,एक औऱ किवदंती है कि टिहरी के चम्बा क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति दिवाली की लकड़ी के लिए जंगल गया था जो कि दिवाली के 11दिन बाद सकुशल लौटा जिसकी खुशी में लोगों ने उसी दिन दिवाली मनाई और तब से ये दिन इगास के रूप में मनाया जाने लगा,लेकिन वहीं तथ्यों पर आधार ऐतिहासिक प्रमाण के अनुसार टिहरी राजशाही में सेनापति वीर भड़ माधो सिंह भण्डारी दापाघाट युद्व में तिब्बतियों/चीनियों को हराकर दिवाली के बाद11वें दिन घर लौटे थे,वीरों के सकुशल लौटने की खुशी में पूरे गढ़वाल में खुशी की लहर दौड़ी, सभी ने अपने बीरों के आगमन की खुशी में तरह तरह के पकवान,व्यंजन बनाये और दीये जलाए ,जिसकी याद में आज भी इगास पर्व मनाया जाता है।इगास के दिन दीवाली की तरह मिठाई बांटी जाती है,दिए जलाए जाते हैं, और स्वांला,पकोड़े सहित तमाम गढ़वाली व्यंजन बनाये जाते है।वीर भड़ो की बहादुरी के गीत गाये जाते हैं और भैला खेला जाता है। माधो सिंह भण्डारी सहित सभी वीर भड़ो कोसादर प्रणाम करते आपको सपरिवार मेरी तरफ से इगास,बग्वाल की हार्दिक शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments