वन मंत्री हैं पर इनकी डीएफओ भी नहीं सुनता
प्रदीप रावत
कहने को तो जंगल का राजा शेर होता है, लेकिन प्रजातंत्र में राजा सरकार के मंत्री ही होते हैं। वैसे भी सरकार के वन मंत्री को शेर-ए गढ़वाल तो कहते ही हैं। दहाड़ते भी हैं, लेकिन इनकी दहाड़ से किसी को डर नहीं लगता। वह तब जब जंगल के राजा ने किसी सही काम के लिए एक डिएफओ को निर्देश
दिए हों और डीएफओ ने मानने के बजाय खारिज कर दिए।
मामला लाडढांग-चिल्लरखाल रोड को हैवी ट्रैफिक के लिए खोेलने का है। हरिद्वार और कोटद्वार को जोड़ने वाला चिड़ियापुर से आगे वाला पुल करीब तीन माह से हैवी ट्रैफिक के लिए बंद है। इससे कोटद्वार सिडकुल में कच्चा माल पहुंचाने में उद्योगपतियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार से अगर किसी उद्योग को कुछ सामान लेजाना है तो उसे कोटद्वार-नजीबाबाद रोड के बजाय दूसरे विकल्प पर विचार करना होगा। क्योंकि पुल को हैवी ट्रैफिक के लिए बंद किया गया है। कोटद्वार से देहरादून या हरिद्वार माल लाने के लिए मुज्जफरनगर का लंबा और थकाऊ बड़ा फेरा लगाना पड़ रहा है। इससे जहां माल समय से नहीं पहुंच पा रहा है, वहीं अतिरिक्त खर्च भी करना पड़ रहा है।
पिछले दिनों ट्रक एसोसिएषन ने वन मंत्री हरक सिंह रावत से इस मसले को लेकर मुलाकात भी की। उन्होंने तत्काल संबंधित रेंज के डीएफओ को अपने अंदाज में फटकार लगाकर लालढांग-चिल्लखाल मार्ग हैवी वाहनों के लिए खोलेने को कहा। डीएफओ ने भी हामी भर दी, लेकिन हुआ कुछ नहीं। सवाल यह है कि जब मार्ग पर पहले ही वाहनों के लिए खुला है तो पुल की मरम्मत होने तक इस मार्ग से भारी वाहनों के आने-जाने में क्या दिक्कत है। सरकार के उद्योगों को बढ़ावा देने के दावों की यहां भी हवा निकल गई।
सीएम से भी गुहार
ऐसा नहीं कि केवल वन मंत्री से ही लोगों ने मार्ग खोलने की गुहार लगाई हो। उद्योग एसोसिएशन कोटद्वार सीएम से भी गुहार लगा चुकी है। ट्वीटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर छाए रहने वाले सीएम साहब को यह शिकायत नजर नहीं आई। पर्सनल बाॅक्स में शिकायत करने पर सीएम साहब के आॅफीषियल हैंडल से षिकायत समाधान पोर्टल पर करने की हिदायद मिलती है।

0 Comments