सुनो मान्यवर महोदय,चलो आज जमरानी बांध की बात करते है,आप और यूपी सरकार इसपर जल्द ही एमओयू करने वाले है ऐसा बयान आप और आपके मंत्री दे रहे है,एक सवाल है आपसे क्या आपने और आपके मंत्रियो ने जाकर परियोजना स्थल का कभी निरीक्षण किया है?आखिर क्या वजह है कि इस बांध परियोजना पर पिछले पचास सालो से काम क्यों नही शुरू हो सका?कभी इसकी वजहें तलाशने की जहमत उठायी गयी कि गोविंद बल्लभ पंत ने गौला नदी को और दूसरी नदियों की तरह क्यों नही बांधा?केंद्र में ऊर्जा मंत्री रहे उनके पुत्र के सी पंत,और नारायण दत्त तिवारी ने इस बांध परियोजना को क्यों ठंडे बस्ते में डाल दिया था?चुनावो के दौरान ही ये बांध परियोजना महज ये एक राजनीतिक मुद्दा बनती है ये कड़वा सच है..
अब आपको इसकी असल वजहें बताता हूँ,आपको ये भी बता दूं कि पिछले तीस सालों से मैंने जमरानी बांध परियोजना के विषयों का समझा है,एक फ़िल्म भी और कई खबरों को बनाया भी है,
जमरानी बांध परियोजना स्थल शिवालिक की पहाड़ियों में प्रस्तावित है,ये पहाड़ियां भुरभुरी है कमजोर है और लगातार भूस्खलन इसमे होता रहता हैजहां बांध की दीवार प्रस्तावित है उसके आसपास तीन बार बड़ा भूस्खलन हो चुका है,जो भी बांध उत्तराखंड में बने है वो हिमालयन रॉक्स पर है जोंकी शिवालिक की तुलना में मजबूत है,परियोजना स्थल पर जो सुरंगे खोद कर मिट्टी को टेस्ट किया गया था उसकी रिपोर्ट भी नकारात्मक आयी थी,दूसरी बात गौला नदी अपने तेज़ बहाव की वजह से शिवालिक की पहाड़ियों से लगातार गिरने वाले मलबे को अपने साथ लेकर बारह मासी बहती है इसी मलबे को सिल्ट आप कह सकते है या रेत बजरी बोल्डर कहते है ये सिल्ट बांध बनने की दशा में वही रूक जाएगा और इससे बांध को खतरा रहेगा,गढ़वाल मे मनेरीभाली जल विद्युत परियोजना इसी वजह से ठप्प होंगयीं,तीसरी बात बांध बनाने के लिए बिना केंद्र सरकार के आप एक फूटी कौड़ी भी नही लगा चलो आप तकनीक के सहारे बांध खड़ा भी करलेते है उसकी लागत आएगी तीन हज़ार करोड़ रु अब आप बिजली उत्पादन करेंग कुल सत्ताईस मेगावाट ,केंद्र का वित्तीय विभाग यहीं हाथ पीछे खींच लेगा क्योंकि बिजली की लागत ज्यादा आएगी,और सरकार इस वक्त क्या पहले भी घाटे के कामों में हाथ नही डालने से बच रही थी,नारायण दत्त तिवारी वित्त मंत्री रह चुके थे मुख्यमंत्री भी,के सी पन्त दशम वित्त आयोग के अध्यक्ष भी थे इन दोनो ने इस फ़ाइल को इसी वजह से हाथ नही लगाया था,एक और महत्व पूर्ण बात उत्तराखंड में गौला नदी ही एक ऐसी नदी है जो सिल्ट या रेता बजरी पत्थर की वजह से वर्तमान में दस हज़ार करोड़ का आर्थिक चक्र काठगोदाम से किच्छा तक घुमा रही है,करीब दस हज़ार डम्पर कारोबार ,उद्योगों और,एक लाख लोगो के घरों का चूल्हा जलाती है,सरकार को हरसाल चार सौ करोड़ का राजस्व देती है,गौला जब बन्द होती है,बाज़ारो में सन्नाटा पसरा रहता है,कल्पना करिए रेत बजरी का कारोबार ठप्प तो हल्द्वानी से लेकर बरेली तक क्या हाल होगा,
दरअसल जमरानी बांध को भावर की पेयजल कमी को ध्यान में रख कर बनाया जाना था,भूमिजल नीचे मिल जाने से और जापानी रिंग बोरिंग मशीनो के आजाने से पेयजल समस्या का समाधान हो गया था, काश्तकारी के लिए कई नहरे बना ली गयी थी और अभी भी सक्रिय है,मुझे याद है तिवारी जी ने एक बार हमसे चर्चा के दौरान कहा था कि पानी की समस्या अब भावर में नही होगी यहां पानी वितरण प्रबंधन की जरूरत है मैंने पूछा था कि तो फिर जमरानी बांध तो वो मुस्कुरा कर चुप हो गए,फिर बोले कि पानी तो लालकुंआ से भी लिफ्ट हो कर आसकता है,उनका कहना था किभूमि जल निकाल कर पन्द्रह किमी लिफ्ट करलो हल्द्वानी की तरफ,ये परियोजना पच्चास करोड़ में निपट जाएगी।
गौर इस ओर भी करें कि कुमाऊं में सभी बरसाती नदियों का पानी, नानकसागर,गूलरभोज हरिपुरा, तुमाड़िया,बौर, आदि जलाशयों में स्टोर किया जाता है तो गौला को भी किच्छा में बांध लिया जाए इससे गौलासे मिलने वाला राजस्व भी बचा रहेगा और सिल्ट समस्याओं से भी छुटकारमिलेगा,,
पिछले पच्चास सालो से इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकी जारही है, चुनावी घोषणा पत्र में सबसे पहले इसे रख दिया जाता है जिसे कभी पूरा होना नही, सरकारों की मंशा साफ होती या फिर ये परियोजना फायदे का सौदा होती तो क्या टेहरी कीतरह परवान नही चढ़ती,पंचेश्वर परियोजना क्यों तेज़ी पकड़ गयी?जबकि यूपी के वक्त तो जमरानी बांध परियोजना का स्टाफ भी यहां था तब क्यों उनको मुफ्त की तनख्वाह देकर सरकार ने काम नही करवाया?
मान्यवर महोदय,अब वक्त आगया है कह दो कि सच क्या है और पेयजल समस्या का स्थायी समाधान खोज लो कि लालकुंआ से भू जल याफिर गूलरभोज जलाशय से भावर को पानी लिफ्ट करा जाएगा,अब आप अपने सलाहकारों को लगा दीजिये अध्धयन करने के लिए,आज इतना ही कुछ ज्यादा लम्बा होगया।

0 Comments