Header Ads Widget

Responsive Advertisement

...हिमालय बचाने का ये कैसा संकल्प ...प्रदीप रावत:


देहरादून में हिमालय बचाने का संकल्प लिया जा रहा है। सरकार और सरकार को लूटने वाले एनजीओ खूब कार्यक्रम कर रहे हैं। स्कूलों में बच्चों को शपथ दिलाई जा रही है। सीएम साहब बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे हैं। मुझे हिमालय बचाने का संकल्प लेने से कोई आपत्ति नहीं है। मुझे कार्यक्रम आयोजित करने पर भी परेशानी नहीं है, लेकिन मुझे सरकार और हिमालय की झूठी चिंता करने वालों की मंशा और इमानदारी पर कड़ी आपत्ति है। प्रदेश की जनता से सफेद झूठ बोला जा रहा है। नेपाल के साथ मिलकर प्रदेश के 36 हजार लोगों को पंचेश्वर बांध में डुबोने की तैयारी चल रही है और देहरादून में हिमालयल को बचाने का संकल्प लिया जा रहा है। लानत है। नेताओं पर हिमालय की चिंता करने वाले फर्जी पर्यावरणविदों पर एनजीओ चलाने वाले समाज सुधारकों पर। इन लोगों को प्रदेश को बचाने से कहीं अधिक खुद की जेबें गर्म करने पर होता है। जिनकी सोच में ही खोट हो, उनका संकल्प कैसे सच हो सकता है।

पंचेश्वर बांध परियोजना। इस योजना में 170 से अधिक गांव जलसमाधि ले लेंगे। करीब 36 हजार लोग विस्थापित होंगे। इन सबके रहने की तो सरकार व्यवस्था कर देगी, लेकिन इन गांवों के डूबने से जो पारिस्थितिकी तंत्री डूब जाएगा। उसकी भरपाई कहां से होगी। हमारी जो संस्कृति केवल और केवल इन्हीं गांवों में देखने को मिलती थी। वह कहां से लाएंगे। जो एक पूरी सभ्यता तबाह हो जाएगी। उसको कहां विस्थापित करेंगे। मैं केवल लिखने के लिए नहीं लिख रहा हूं। बल्कि यह बतसने की कोशिश कर रहा हूं कि सरकारें आम जनता की हिमायती न पहले हुई और न अब हुई। पहाड की चिंता किसी को न तो पहले थी ओर न अब है। शायद आने वाले दिनों में भी किसी को न हो। चिंता इसलिए भी बडी है कि अखबार से लेकर चैनल तक जो खुद को जन सरोकारों का रक्षक और सबकुछ बताते हैं। वह भी इस पूरे मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं। विकास विरोधी मैं भी नहीं हूं, लेकिन झूठ तो मत बोलिए, प्रदेष को मत बरगलाओ, देहरादून में संकल्प लेकर हिमालय बचाने का सफेद झूठ मत बोलिए। उत्तराखंड में पहले ही कई बांध बन चुके हैं। सुरंगे खोद-खोद कर पहाड़ को खोखला किया जा चुका है। पहाड़ दरक रहे हैं। सरकार को विकास चाहिए। ऐसे विकास का क्या करना, जिससे तबाही ही तबाही हो। विकास करना ही है तो गांव में अस्पताल, स्कूल, पानी, सड़क और दूसरी जरुरी सुविधाएं मुहैया क्यों नहीं कराते। शराब की दुकानें गांव में खुली हैं, लेकिन अस्पताल नहीं खुल पा रहे। पहाड़ को अगर किसी से खतरा है तो वह है नेताओं से, झूठे विषेशज्ञों से, पर्यावरणविदों से, हिमालय को बचाने के ठेकेदारों से। यह काम सिर्फ आप और हम मिलकर कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments