Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मैने नई पीढ़ी को लुड़कते देखा... प्रदीप रावत



इन दिनों पूरी रंवाई घाटी में मेलों की धूम है। देव डोलियों और ग्रामीणों की देव यात्राओं का दौर भी चल रहा है। दोनों विषय अलग हैं, लेकिन दोनों का एक दूसरे से गहरा जुड़ाव है। यात्राओं के दौरान जहां घोर शराबी शाराब से कमसे कम एक माह के लिए दूर रहता है। वहीं, मेलों में पुराने शारबी तो सवाब पर रहते ही हैं। कई नए शराबी भी प्रशिक्षित होते हैं। कोई शौक पूरा करने के चक्कर में शराबी बनता है, तो किसी को जबरन शराब पिला दी जाती है। चिंता का विषय भी यही है। आने वाली पीढ़ी क़ो कल मैने शराब के नशे लुड़कते देखा। केवल नई पीढ़ी नहीं, कल का भविष्य भी बर्वाद हो रहा है।
मेले हमारी संस्कृति के वाहक नहीं। पूरी संस्कृति हैं। कुछ जगहों पर अब मेले होते ही नहीं। कुछ जगहों पर बस देव पूजा तक ही सिमट गए। जहां हो भी रहे हैं। उनका पारंपारिक स्वरूप बिगड़ चुका है। संस्कृति के नाम पर डीजे पर थिरकते लोग और थोड़ा-बहुत तांदी ही नजर आती है। एक दूसरे से मिलने के बजाय लोग अपने कमरों में कैद होकर रह गए हैं। मेहमानवाजी का पैमाना शराब के ब्रांड से तय हो रहा है। पहले पारंपारिक लोक नृत्यों, पकवानों और आथित्य सत्कार से मेहमाननवाजी का आंकलन किया जाता था। पंरपराओं को जिंदा रखने के दावे बहुत लोग कर रहे हैं। प्रयास भी अच्छे हो रहे हैं, लेकिन प्रयासों का परंपरागत होना भी जरूरी है। जब तक हम परंपरागत ढंग से इमानदार कोशिश नहीं करेंगे। मेलों का स्वरूप और विकृत होता जाएगा। संस्कृति बचेगी नहीं, अधिक विसंगत होगी। बदलाव जरूरी है, लेकिन परंपराओं का नहीं, संस्कृति का नहीं, ल़ोक गीत, लोक नृत्यों का भी नहीं। यह वह आधार स्तंभ हैं, जो हमें संस्कार शिखाते हैं। हमारी सीमाओं से अवगत कराते हैं, हमें हमारे होने का एहसास भी यही कराते हैं। 

Post a Comment

0 Comments