Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अपडेट ..पिथौरागढ़ में बादल फटा...12 शशव बरामद..।

तबाही....।
उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिला स्थित कैलाश मानसरोवर मार्ग में बीते रोज मालती गाँव में टेंट लगाकर रुके आर्मी के 4 जवानों समेत तीन पोर्टर भूस्खलन की चपेट में आने से लापता(मिसिंग)। बादल फटने(क्लाउड बर्स्ट) की घटना मानी जा रही है भूस्खलन का मुख्य कारण । मालपा में भी क्लाउड बर्स्ट के कारण तीन दुकानें बह गयी है और वहां मलवे में दबे हुए तीन शव भी देखें गए हैं । अब तक 12 शव निकाले जा चुके हैं। बॉर्डर क्षेत्र में तैनात आई.टी.बी.पी. मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार बादल फटने की घटना मांगती नाले और मालपा के मध्य हुई । यहां से लगभग सात लोग जिसमें चार कुमाऊ स्कोट (फौज) और तीन पोर्टर समेत वाहन लापता हैं । तीन की मौत हो गई है जबकि एक को बचाया गया है । मांगती में दो और सिमखोला में एक पुल भी ध्वस्त हो गया है जिसके कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा को रोक दिया गया है । स्थानीय काली नदी का बहाव खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है । ऐलागाड समेत कुछ जगहों में सड़क भी बाधित हो गई हैं । स्थानीय रैस्क्यू टीम ने एक जूनियर कमीशन्ड अफसर(जे.सी.ओ.)समेत तीन जवानों को सुरक्षित बचा लिया है ।

Post a Comment

0 Comments