पहाड के वीर को वीरता पुरस्कार
पिथरौगढ के वीर सुरेंद्र सिंह डसीला को 15 अगस्त यािन स्वतत्रता दिवस के मौके पर भारतीय तटरक्षक बल वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उनको यह पुरस्कार उनके अदम्य साहस के लिए दिया जाएगाा डसीला इस साल के शुरआत में श्रीलंका तट पर फंसे श्रिलंकाई पोत में लगी आग को बुझाकर इसमें सवार 25 क्रू मेंबर को बचाया था। इसी साल उनके र्निदेशन में चेन्नई तट पर फंसे जहाज से 27 लोगों को बचाया था। डसीला काे वीरता के लिए मिलने वाला पहाड के वीरों की एक और गाथा को गढने वाला होगा। इंडियन कोस्ट गार्ड की बात करें तो कोस्ट गार्ड के आइजी से लेकर डीआईजी तक उत्तराखंड के वीर ही इसकी कमान संभाल रहे हैं। वर्तमान में करीब 15 अधिकारी उत्तराखंड के हैं, जो कोस्ट गार्ड में हैं और भारतीस समुद्री सीमाओं की रक्षा में तैनात हैं।
बचाई जान
डियन कोस्टगार्ड के पिथौरागढ़ जनपद के निवासी उप महा निरीक्षक सुरेंद्र सिंह डसीला को स्वतंत्रता दिवस पर अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपिति का तटरक्षक पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि डसीला जी को यह पुरस्कार कोलंबो (श्रीलंका) में मालवाहक जहाज एमवी एम एस सी डैनिएला में आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और उसमें सवार 25 लोगों की जान बचाने के लिए दिया गया है। । उस समय जांबाज डसीला जी के हाथ में तटरक्षक के अत्याधुनिक निगरानी जहाज 'शूर' की कमान थी । डीआईजी डसीला वर्तमान में मेंगलूरू स्थित तटरक्षक बल कर्नाटक मुख्यालय में कोस्ट गार्ड कमांडर के पद पर तैनात हैं। डसीला भारतीय नौसेना अकादमी (Indian Naval Academy) से प्रशिक्षण लेने के बाद 1991 तटरक्षक बल की सेवा में सम्मिलित हुए। उप महा निरीक्षक ने विभिन्न सामुद्रिक एवं तटीय नियुक्तियों पर रहते हुए विशेष कुशलता के साथ सेवाएं दी।
मिल चुके सम्मान
ऑफिसर को 2000 में जल दस्युओं के जहाज पर कार्रवाई करने के लिए महा निदेशक द्वारा प्रशस्ति किया गया।
पहाड से विदेश तक पढाई
डसीला ग्राम रूगड़ी जिला पिथौरागढ़, उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वर्गीय श्री दान सिंह डसीला जी भी सैनिक थे। डसीला की शुरुआती पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय ग्राम रूगड़ी, गणाई-गंगोली पिथौरागढ़ में हुई। पांचवें की पढ़ाई के बाद वो राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, धौलपुर चले गए। उन्होंने पंजाबी विश्वविधालय, पटियाला से स्नातक और ओस्मानिया विश्वविद्यालय से रक्षा प्रबंधन अध्ययन में स्नातकोत्तर किया है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम की भी पढ़ाई की है I

0 Comments