रवांई लोक महोत्सव
- 13 अगस्त को नौगांव में दिखेगी रवांई- जौनपुर- बंगाण - जौनसार की लोकसंस्कृति की अद्भुभुत छटा।
ग्राउंड जीरो से संजय चौहान।
उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के तीन जनपदों की लोकसंस्कृति के दीदार एक जगह करने हो तो चले आइये उत्तरकाशी के नौंगाव में जहाँ पर 13 अगस्त को रवांई लोक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
नौगांव के इंटर कालेज में आयोजित होने वाला रंवाई लोक महोत्सव बेहद भव्य होगा। जिसमें रवांल्टी, जौनपुरी, बंगाणी, जौनसारी लोकभाषा, सहित लोकसंस्कृति, लोकसाहित्य पर परिचर्चा, दस्तावेजीकरण और लोक कवि सम्मेलन आयोजित होगा। जबकि बीट्स ऑफ यमुना वैली के तहत एक वृहद सांस्कृतिक समागम होगा। जिसमें एक साथ 45 लोक कलाकार मंच पर प्रस्तुति देंगे। जो 19 पहाड़ी लोकवाद्य यंत्रों की अद्भुभुत प्रस्तुति देंगे। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि रंवाई लोक महोत्सव में नौगांव लोकविरासत के आयोजन की एक नई कहानी लिखेगा। जो बरसों तक याद रखा जायेगा। इस अवसर पर दौलतराम रवांल्टा सम्मान, बर्फीयालाल जुंवाठा सम्मान, राजेंद्र सिंह रावत सम्मान, पति दास सम्मान, से भी विभिन्न लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

रंवाल्टी के प्रख्यात साहित्यकार महावीर रवांल्टा, साहित्यकार दिनेश रावत, साहित्यकारऔर पत्रकार प्रेम पंचोली, ध्यान सिंह रावत, हरिमोहन चौहान सहित पूरी यमुना, गंगा घाटी के संस्कृति प्रेमी और लोग, रंवाई लोक महोत्सव को सफल बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहें हैं।
वास्तव में रंवाई लोक महोत्सव आने वाले दिनों में लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में मील का पत्थर साबित होगा। ऐसे आयोजन से न केवल लोक मजबूत होगा अपितु युवा पीढ़ी भी अपनी जड़ों से जुड़ी रहेगी। इस आयोजन के लिए पूरी टीम को ढेरों बधाईया।

0 Comments