Header Ads Widget

Responsive Advertisement

धन्य हैं हरक और उनकी मल्टी स्पेशलिटी प्रतिभा...

हरक की प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है...। उन्होंने आज तक जिन कारनामों को अंजाम दिया, उससे शक गुंजाइश बचती भी नहीं है...। बचनी भी नहीं चाहिए। एक वही तो हैं, जो बहुप्रतिभा और विलक्ष्ण प्रतिभा के धनी हैं। उनसे प्रदेश के दूसरे नेताओं को एक बार नहीं कई-कई बार जलन भी होती है कि आखिर हरक ये सब कैसे कर लेते हैं। मजाल है किसी कि जो उनसे किसी भी चीज में आगे निकल जाये...।

चलो छोड़िये से सब। बातों में उलझाने के बजाय आपको हरक की उल्झनों से बाहर निकालते हैं। जिनमें आज आप फंसे हैं। हरक ने आज दिल्ली में इसीएस यानि कर्मचारी बीमा निगम की बैठक में हिस्सा लिया...। ये भी खबर है और ये भी कि उन्होंने गौरवान्वित किया। इससे बड़ी और भयंकर खबर ये कि अब कोटद्वार में इसीएस का मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल बनेगा...। हरक के सलाहकारों ने सलाहें देकर हरक की महिमा गाती खबरें चलवा दीं...। हेडिंग पढ़कर एक बार हर किसी का सिर चकरा जाएगा। पढ़े बगैर आप भी नहीं रह पाएंगे। मैं भी नहीं रह पाया...। पर पढ़ने के बाद मेरा तो सिर चकराने लगा...। आपकी आप जानें...।
अब सिर चकराया तो गोल-गोल घूमते-घूमते वो सीधे कोटद्वार जा पहुंचा...। जहां इसी साल इसीएस अस्पताल का उस राजा ने आधारशिला रखी थी, जिस राज दरबार के हरक मंत्री हैं...। कोई ऐसे-वैसे मंत्री नहीं। ताकतवर मंत्री...। कारनामा देखिये...। जिस अस्पताल का हरक कोटद्वार में पहले शिलान्यास करवा चुके हैं। उसी अस्पताल को बनाने की घोषणा दिल्ली में फिर से करवा डाली...। खबरें भी खूब दौड़ रही हैं। मजे की बात देखिये उसी अस्पताल का पहले सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री रहते मेडिकल काॅलेज के नाम से शिलान्यास किया था...बाद में सत्ता पलटी तो, वो मेडीकल काॅलेज सत्ता की महाप्रतापी शक्तियों से इसीएस का मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल हो गया...। हैं ना धन्य...?
                                                     ...प्रदीप रावत (रवांल्टा)

Post a Comment

0 Comments