राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून, उत्तराखण्ड के द्वारा राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों में सड़क सुरक्षा की जागरूकता के लिए रैली, स्लोगन, निबंध, वाद विवाद आदि कार्यक्रमों को आयोजित किए जाने को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
निबंध प्रतियोगिता सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डाॅ0 संजय कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में डाॅ. सपना कश्यप, डाॅ. शैलजा रावत व डाॅ. सृचना सचदेवा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डाॅ. अनिल कुमार नैथानी, डाॅ. यूसी मैठानी, डाॅ. सुधा रानी, डाॅ. सोनी तिलारा, डाॅ. पूजा रानी, डाॅ. विक्रम सिंह बत्र्वाल, डाॅ. हिमांशु जोशी, डाॅ. ईरा सिंह, डाॅ. चंदा नौटियाल, विशाल त्यागी, रचना कठैत रावत, रंजना जोशी, सुनील कुमार एवं काॅलेज के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

0 Comments