Header Ads Widget

Responsive Advertisement

टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी स्कूल वैन, 9 बच्चों की मौत

टिहरी: जिले के प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मोटर मार्ग पर बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में नौ बच्चों की मौत हो गई, जबकि आठ बच्चे घायल हैं। जानकारी के मुताबिक घटना टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक की है। जहां आज सुबह यह हादसा हुआ। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसडीआर, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया।
 

बताया गया कि वैन में कुल 17 बच्चे सवार थे। अभी मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। तहसीलदार ने बताया कि दो बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी। बाकी बच्चों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। एसओ लंबगाव ने बताया कि घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई है और आठ गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला हॉस्पिटल टिहरी लाया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Post a Comment

0 Comments