Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नरेंद्रनगर डिग्री कालेज में मिलेगा एडमिशन, टूरिज्म और पत्रकारिता में भी मौका

नरेंद्रनगर : धर्मानंद राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीए मास कॉम एव बीए टूरिज्म प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के साथ ही कालेज में छात्र-छात्राओं की हलचल बढ़ गई है। अधिकतर विषयों में आवश्यक सीटें भर जाने के बावजूद कुछ विषयों में अब भी प्रवेश के लिए कुछ सीटें खाली हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार के अनुसार रिक्त सीटों पर छात्र हित को देखते हुए प्रवेश दिया जाएगा।


महाविद्यालय में प्रवेश के लिए गठित विभिन्न विषयों की प्रवेश समितियों के अनुसार बीए आर्ट्स में जहां अब तक 52 सीटों पर एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में 39 सीटों पर काउंसलिंग हो चुकी है। वहीं, बीएससी (बायो ग्रुप) में 20 एवं बीएससी (पीसीएम) में 18 छात्र छात्राएं काउंसलिंग में शामिल हुए। बीए मास कॉम में अब तक 22 छात्र छात्राओं की काउंसलिंग हो चुकी है। अपने पसंदीदा विषयों में प्रवेष लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं नरेंद्रनगर के अलावा कांडा, फकोट, गजा, नीर, कुंजापुरी, आगराखाल, ऋषिकेष, श्यामपुर, गुमानीवाला, हिंडोलाखाल क्षेत्रों से आ रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments