Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बड़ी खबर: राहत-बचाव कार्य में जुटा हेलीकाॅटर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों के लापता होने की खबर

देहरादून: मोरी-आराकोट क्षेत्र में राहत सामग्री छोड़कर वापस लौट रहा हेलकाॅप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि अस हेलीकाॅप्टर में तीन लोग सवार थे। तीनों ही लापता बताये जा रहे हैं। आराकोट से पांच किलोमीटर दूर माल्तड़ी के पास दपहाड़ी से टकराने को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। जिसके बाद वो क्रैश हो गया। घटना ती जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पायलट राजपाल, को-पायलट कपटल लाल और स्थानीय व्यक्ति रमेश सवार थे। हेलीकाॅप्टर मोलड़ी से आराकोट आ रहा था।
घटना की जानकारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को फोन से दी गई। जिस वक्त घटना हुई। सीएम एक कार्यक्रम में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार हेलीकाॅप्टर  में 2 पायलेट और एक स्थानीय व्यक्ति सवार था। तीनों लोगों को लापता बताया जा रहा है। रेस्क्यू टीम घटना स्थल के लिए हो गई है।

Post a Comment

0 Comments