देहरादून : आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें शानदार काम कर रही हैं।एसडीआरएफ लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की तरह खाना तो खिला ही रही है। साथ ही गांव में फंसे लोगों को राहत शिविरों तक पहुंचाने का काम भी कर रही हैं।
अपनी ड्यूटी के साथ ही मानवता के कामों में भी एसडीआरएफ पूरी तत्परता से जुटी हुई है। ऐसे ही एक मिशाल आज एसडीआरएफ ने पेश की। आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में शामिल माकुड़ी गांव की ललिता देवी गर्भवती है।
उसे अचानक प्रसव पीड़ा हुई, तो एसडीआरएफ के जवानों ने बगैर समय गवाएं चौपर से ललिता देवी को देहरादून पहुंचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीआरएफ ने ना केवल महिला की जान बचाई, बल्कि उनके होने वाले बच्चे की भी जान बचाई। प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ अब तक कई लोगों को राहत शिविरों तक पहुंचा चुकी है।

0 Comments