कोटद्वार : गढ़वाल के द्वार कहे जाने वाले कोटद्वार में 1 साल में चौथी बार एसडीएम का तबादला हो गया। कुल जमा 1 साल में चार एसडीएम आए और हटा दिए गए। अब पांचवें एसडीएम का इंतजार कोटद्वार तहसील मेंर रही है। उनको ज्वाइन करना है। देखते हैं वो कितने समय तक यहां अपने पांव जमाए रख सकते हैं।
वर्तमान एसडीएम जिनका तबादला हुआ उनको जीरो टोलरेंस सरकार के ताकतवर लोगों ने उनके हिसाब से काम नहीं करने पर 6 महीने के भीतर तबादले की चेतावनी दी थी। लेकिन, माफिया राज में एसडीएम 6 महीने तो दूर पांचवें माह में ही बदल दिए गए।
एसडीएम को बदले जाने को लेकर शहर में सोशल मीडिया में कई तरह की चर्चाएं भी तैरने लगी हैं। चर्चाओं में सबसे आगे जीरो टोलरेंस सरकार के नेता का नाम उछल रहा है। माना जा रहा है कि जीरो टॉलरेंस सरकार ने उनके नेता को खनन का पट्टा नहीं मिलने पर एसडीएम का तबादला करवा दिया। खनन माफिया चाहता था कि खनन पट्टा उनको ही मिले, लेकिन एसडीएम ने उनकी बात नहीं मानी। चर्चा तो यह भी थी कि एसडीएम को खनन पट्टा देने के एवज में मोटी रकम भी ऑफर की गई थी।
बहरहाल जीरो टोलरेंस कि सरकार ने कोटद्वार को 1 साल में पांचवा एसडीएम दे दिया है। उनकी मियाद कितनी होगी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन इतना तय है कि अगर जीरो टोलरेंस सरकार में यूं ही माफिया राज हावी रहा तो नए स्वयं को भी 6 महीने से पहले ही कोटद्वार से चलता कर दिया जाएगा।

0 Comments