Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अलर्ट: अगले 48 घंटे हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देहरादून : उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक बार फिर से 48 घण्टों के दौरान कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए प्रदेश की जनता को सतर्क रहने की जरुरत है उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनीजी हां मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और चमोली जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना है। 


मौसम विज्ञान के निदेशक विक्रम सिंह ने मौसम को लेकर कहा कि प्रदेश में अभी तक बरसात कम हुई है। लेकिन 30 जुलाई से अगले 48 घंटे तक प्रदेश में भारी बारिश होगी। खासतौर से देहरादून, हरिद्वार, चमोली, टिहरी और पौड़ी में भारी बारिश होगी। निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगस्त महीने में बरसात अधिक होगी. साथ ही बताया कि 30 जुलाई को उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और चमक के साथ वर्षा की भी संभावना जताई गई है। 31 जुलाई को पूरे प्रदेश में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है। 

1 अगस्त और 2 अगस्त को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। येलो अलर्ट जारी 30 जुलाई को मौसम विभाग ने मौसम की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 30 जुलाई की रात से लेकर अगले 48 घंटों तक पूरे उत्तराखंड में बारिश होगी। खासतौर पर टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून और चमोली जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments