Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अगले चार दिन पड़ सकतें हैं भारी, प्रदेशभर के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून: अगले चार दिनों में प्रदेश के ज्यादतर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आठ जुलाई को लेकर मौसम विभाग ने एडवाजरी भी जारी कर दी है। इस दिन अधिकांश क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किरने के साथ सरकार को आवश्यक सावधानी बरतने को कहा हैं। सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है। 


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। राजधानी देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

8 जुलाई तक बहुत ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ज्यादातर स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम अधिक खराब होने की स्थिति में उच्च हिमालयी क्षेत्रों यात्रियो के आने-जाने पर रोक लगाने को भी कहा गया है। साथ ही सड़कों के बंद होनी की स्थिति में सूचना तत्काल मुख्यालय को देन के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments