देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट जारी हो चुका है। प्रदेश में आज से मानसून दस्तक दे चुका है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है। जिस पर एक्शन लेते हुए एसडीआरएफ के आईजी ने प्रदेश में एसडीआरएफ छुट्टियां की रद्द कर दी हैं।
एसडीआरएफ के जवानों को अगले 3 महीनों तक मानसून और बारिश को देखते हुए रुटीन छुट्टियां नहीं दी जाएंगी। आपातकालीन परिस्थियों को छोड़कर किसीको भी अवकाश नहीं दिया जाएगा। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक एसडीआरएफ की सभी टीमें आपदा ग्रस्त और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में तैनात कर दी गईं हैं।
कैलाश मानसरोवर यात्रा में अतिरिक्त एसडीआरएफ टीमों को भेजा गया है। आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के लिए जरूरत पड़ने पर हेली सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है। पहली बार एसडीआरएफ की मेडिकल टीमों को एंटी वेनम भी उपलब्ध कराए गए हैं। सांप के काटने के दौरान लोगों को एंटी वेनम दिए जाने को कहा गया है।

0 Comments