Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सफेदपोश के इशारे पर खाबड़वाला में 5 बीघा जमीन कब्जाई, अवैध प्लाटिंग शुरू

देहरादून:  छावनी परिषद से सटे गांव खाबड़वाला में प्रॉपर्टी डीलरों ने लगभग 5 बीघा भूमि पर बिना परमिशन के कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर डाली। साथ ही भूमि से लगी वन विभाग की भूमि पर भी माफिया की नजर लगी हुई है। जिस पर कब्जा किया गया है। वो भूमि एमडीडीए के अंतर्गत आती है। बावजूद इसके एमडीडीए चुप्पी साधे हुए है।


जानकारी के अनुसार जिस जमीन में अवैध कब्जे कर प्लाटिंग की जा रही है, वो प्लाटिंग किसी सत्ताधारी नेता की है, जो सरकार में दायित्व धारी भी है। अवैध प्लाटिंग में सीधेतौर पर सत्ता की हनक दिखाई जा रही है। सवाल यह है कि इतनी बड़ी अवैध प्लाटिंग एमडीडीए को क्यों नजर नहीं आ रही है। इसमें एक बाद यह भी हो सकती है कि एमडीडीए को सब कुछ पता हो, लेकिन सत्ता के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रहा है। एक और बात यह हो सकती है कि माफिया और एमडीडीए के बीच कोई गठजोड़ हो।

खाबड़वाला गांव में जिस जगह पर यह अवैध प्लाटिंग की जा रही है। वह गांव की पक्की सड़क से लगी हुई है। अवैध प्लाटिंग से सरकार को जहां राजस्व की हानि हो रही है। वहीं, सरकार की जीरो टालरेंस की नीति को भी पलीता लग रहा है। कृषि भूमि को आवासीय बताकर बेचा जा रहा है। माफिया सरकार के साथ खरीदार को भी चूना लगा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पहले भी इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध प्लाटिंग की जा चुकी है। बावजूद इसको कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments