नैनीताल: उत्तराखंड में भीमताल के समीप देर रात एक लक्जरी कार में महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं की गई है कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नैनीताल जिले के भीमताल से लगे सलडी गांव में रानीबाग से भीमताल मार्ग पर एक कार पर आग लगने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। लेकिन, कुछ देर बाद जब यह बात सामने आई कि कार के भीतर किसी महिला को जिंदा जला दिया गया है। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
देर शाम मुख्य मार्ग पर राहगीरों ने एक लक्जरी कार को जलते देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। राहगीरों ने ड्राइवर की बगल वाली सीट पर एक महिला को बैठे देखा। कार में दमकल विभाग ने पहुंचकर आग पर दो करीब दो घंटे में काबू पाया। आग बुझाने के बाद कार की सीट से पूरी तरह जल चुका शव बरामद किया गया है, जिसे किसी महिला का बताया जा रहा है। हालांकि यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि शव महिला का था या पुरुष का। हत्या क्यों की गई। इसकी जांच के लिए पुलिस ने टीम का गठन कर लिया है।

0 Comments