देहरादून: आज से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा है। प्रदेशभर में खासकर मैदानी इलाकों में आज शाम को तेज हवाएं यानि झक्कड़ आने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटिर प्रति घंटे और गस्टिंग 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकती है।
मंगलवार यानि आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदली ली थी। राजधानी देहरादून समेत पहाड़ी इलाकों में सोमवार देर रात हुई बारिश से लोगों को गर्मी से भी कुछ राहत मिली है। आज कुंमाऊ से लेकर गढ़वाल तक सभी जगह बादल छाए हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेशभर में बारिश हो सकते हैं। तेज आंधी का भी अनुमान लगाया गया है। आंधी और बारिश गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 14 मई को दोपहर या शाम को 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

0 Comments