किच्छा: ऊधमसिंह नगर के जिला किच्छा पनचक्की फार्म के पास एक ऐसी घटना हुई। जिसे सुनकर आप हैरान रहे जाएंगे। यहां एक व्यक्ति सोया हुआ था। गहरी नंदी में उसने करवट बदली और दलदल में फंस गया। उसने दलदल से निकलने का प्रयास तो किया, लेकिन निकल नहीं पाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पनचक्की फार्म के पास दलदल वाले इलाके में एक युवक पशुओं को चुगांने गया था। इस दौरान वो दलदल के पास ही छांव में आराम करनेन लगा। इस दौरान उसे गहरी नींद आग गई। नींद में करवट बदलते समय सीधे दलदल में गिरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमला काॅलोनी चुकटी के रहने वाले 18 साल का युवक मंगलवार को दिन में मवेशियों को चराने गया था। कुछ देर बाद वह मवेशियों को पानी पिलाने के लिए पनचक्की की तरफ ले गया। उसके पिता माधव ने बताया कि मवेशियों को पानी पीता छोड़ उनका बेटा नहर किनारे एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए लेट गया और उसकी आंख लग गई।
जिस जगह पर वो सोया था, वो थोड़ा ऊंचा एरिया था। नींद में उसने जब करवट बदली तो वह नहर में जा गिरा और नहर के दलदल में फंस गया। श्याम को दलदल में गिरता देख लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

0 Comments