Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आखिर आग की लपटों से तप ही गए हरक सिंह रावत, सीएम पर निशाना, अधिकारियों के विदेश दौरे सुशान के लिए खतरनाक

देहरादून : वन मंत्री हरक सिंह रावत ने एक बार फिर गुस्से में हैं। इस बार उनके निशाने पर श्रम विभाग के आयुक्त आनंद श्रीवास्तव और वन विभाग के मुखिया जयराज हैं।  अधिकारियों के बहाने मुख्यमंत्री त्रीवेंद्र सिंह रावत को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने अधिकारियों के विदेश जाने के बहाने सीधे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके सुशान यानि जीरो टालरेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कार्मिक सचिव को लेटर जारी कर कहा है कि इस तरह से बगैर उनकी अनुमति के किसी भी कार्मिक का विदेश जाना पूरी तरह गलत है।


दरअसल, इन दिनों वन विभाग के अधिकारी और श्रम विभाग के अधिकारी विदेश दौरे पर हैं, जबकि प्रदेश में जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। बावजूद इसके वन मंत्री हरक सिंह रावत और वनाधिकारियों के बीच ना तो मामले को लेकर चर्चा हुई और ना ही कोई समीक्षा बैठक की गई। हरक सिंह रावत के कार्मिक सचिव को लिखे पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि इससे अनुशासनहीनता हो रही है। उनसे किसी फाइल का अनुमोदन लेने के बजाय सीधे मुख्यमंत्री से अनुमोदन लिया जा रहा है, जो गलत है।


कार्मिक सचिव को लिखी चिट्ठी में सीधे तौर पर कहा है कि भविष्य में बगैर उनकी अनुमति के किसी भी अधिकारी के विदेश दौरे जाने की अनुमति ना दी जाए। साथ ही कहा कि यह सुशान के लिए अच्छा नहीं है। हरक सिंह रावत ने सीधे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से विदेश जाने की अनुमति लेने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अधिकारी विभागीय मंत्री होने के नाते उनसे नहीं पूछ रहे। बल्कि, सीधे मुख्यमंत्री से फाइलें अनुमोदित करा ले रहे हैं, जो सुशासन के लिए अच्छा नहीं है।

इससे एक बात यह भी साफ हो जाती है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अन्य मंत्रियों को ज्यादा दखलअंदाजी करने की आजादी नहीं दे रहे हैं। इसी तरह हरीश रावत के लिए भी कहा जाता था कि वे सभी विभागों के फैसले खुद ही लेते हैं। इसको लेकर ही कांग्रेस में बगावत के स्वर मुखर हुए थे। इधर, डबल इंजन की सरकार में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी एकला चलो की नीति की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। अब देखना यह होगा कि हरक सिंह रावत की इस चिट्ठी के बाद सियासत के क्या रंग नजर आते हैं।

Post a Comment

0 Comments