Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने टैक्सी को मारी टक्कर, तीन की मौत

कीर्तिनगर : हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। ऋषिकेश की ओर जा रही एक कार को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन यात्रियों की मौत बताई जा रही है। वहीं छह लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार,  विकासखण्ड कीर्तिनगर क्षेत्र में लक्षमोली के पास (राजस्व क्षेत्र) ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही बस संख्या UA 11 0702 व श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही मैक्स संख्या UK 13 TA 0183 की आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसे का कारण मैक्स की ओवर स्पीड और गलत साइड पर चलाना बताया जा रहा है। 

हादसे में मैक्स गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मैक्स गाड़ी में बैठे घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल ले जाया गया है। बस में चालक, परिचालक समेत 35 सवारियां थी, जिसमे एक व्यक्ति को हल्की चोट आना बताया जा रहा है।

मैक्स गाड़ी में नौ यात्री सवार थे। इसमें से पांच महिलाएं और एक बच्चा घायल बताया जा रहा है। जबकि एक पुरुष और दो महिला की मौत हो गई है। एसडीएम अनुराधा पाल ने बताया एक बच्चा गंभीर घायल है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Source : amarujala.com

Post a Comment

0 Comments