हरदा बोले गीदड़ की मौत से 2022 में पड़ेगा चांटा
देहरादून: भगत दा यानि भगत सिंह कोश्यारी ने पूर्व सीएम हरीश रावत का मजाक उड़ाते हुए उनकी तुलना गीदड़ से तक कर डाली थी। हरदा भी कहां चुप रहने वाले थे। हरदा ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर मेरी सरकार की राज्य हित की पलहों को आगे नहीं बढ़ाया तो इसी गीदड़ की मौत से 2022 में करारा तमाचा लगेगा और फिर से हाथ का परचम लहराएगा।
नैनीताल संसदीय सीट पर हरीश रावत को लेकर पूर्व सीएम और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने यह कहते हुए व्यंग्य किया था कि गीदड़ की जब मौत आती है तो...वो शहर की ओर भागता है। सोशल मीडिया पर डाली गई अपनी पोस्ट में चुटकी लेते हुए कहा कि कोश्यारी को शानदार जीत के लिए बधाई। साथ ही कहा कि बड़े भाई हैं, जीत के क्षण में आपने जो भी कह दिया शिरोधार्य है। आपने मुझे लकड़बग्घा तो नहीं कहा, जो केवल दूसरों का मारा हुआ खाता है।
अब हरदा ने कुछ कहा है तो वो चुप भी नहीं रहने वाले। उसकी शुरूआत भी उन्होंने कर दी है। हरदा ने दिल्ली से आने के बाद सबसे पहले 108 के पूर्व कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे और उसके बाद कांग्रेस संगठन को मिलकर खड़ा करने पर फोेेकस करने को लेकर ट्वीट कर दिया। हरदा ने भगत दा को भले ही जवाब दे दिया हो, लेकिन जिस तरह उन्होंने बयान दिया। उससे वो कुछ भावुक भी महसूस हो रहे हैं।

0 Comments